फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 अधिकारियों की चार टीमों की अगुवाई में शहर में चलेगा महासफाई अभियान

20 अधिकारियों की चार टीमों की अगुवाई में शहर में चलेगा महासफाई अभियान

Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
20 अधिकारियों की चार टीमों की अगुवाई में शहर में चलेगा महासफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम प्रशासन की ओर से रविवार सुबह 20 अधिकारियों की चार टीमों की अगुवाई में महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इन टीमों को शहर की चार मुख्य लोकेशन दी गई है। जहां नेहरू युवा केंद्र, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों, मौजूदा और पूर्व पार्षदों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जाएगा। उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की भी मदद ली जाएगी।
पिछले दस दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इस वजह से शहर के अधिकांश हिस्सों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। जमा गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैलने का भी खतरा बन गया है। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा आम जन के सहयोग से महा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान की रूपरेखा उपायुक्त अशोक मीणा द्वारा शुक्रवार को मेयर, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के साथ बुलाई बैठक में तय की गई थी।
विज्ञापन

सुबह 5.30 बजे होगी शुरुआत
इस महा सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगी। सभी अधिकारी तय समय पर अपनी लोकेशन पर पहुंचेंगे। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ मिलकर गंदगी उठाने में जुटेंगे। गंदगी उठाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की व्यवस्था चारों टीमों के अनुसार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपिंग प्वाइंटों से भी उठाएंगे कूड़ा
पिछले दस दिनों में डंपिंग प्वाइंटों पर भी कूड़े के ढेर लग चुके हैं। इन प्वाइंटों पर रखे गए कूड़ेदानों के बाहर भी कचरा फैला हुआ है। कचरे में रोजाना लावारिस पशु मुंह मार रहे हैं। सुबह सफाई अभियान के दौरान सबसे पहले इन डंपिंग प्वाइंटों से गंदगी जेसीबी की मदद से उठाई जाएगी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर शहर से बाहर भिजवाई जाएगी।

ये होंगी टीमें
टीम नंबर एक - इस टीम की मॉनीटरिंग एसडीएम परमजीत सिंह चहल करेंगे, जबकि निगम के सहायक अभियंता संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार व कृष्ण दहिया, सेक्शन ऑफिसर कुलदीप कंडू साथ रहेंगे। इस टीम में नेहरू युवा केंद्र, रेेडक्रास के स्वयंसेवक व निगम के कर्मचारी होंगे। इन्हें चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी उपलब्ध करवाई जाएगी।
टीम नंबर दो - इसकी मॉनीटरिंग निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव करेंगे। उनके साथ सहायक अभियंता अमित कौशिक, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील लांबा, भूमि अधिकारी प्रवीन कुमार व लाइट इंस्पेक्टर आजम खान होंगे। इनके साथ भी नेहरू युवा केंद्र के 20, रेडक्रॉस के 10 स्वयंसेवकों के अलावा निगम के कर्मचारी होंगे।
टीम नंबर तीन - इसकी मॉनीटरिंग निगम के एसई रामजीलाल करेंगे। उनके साथ टीम में सहायक अभियंता प्रवीन कुमार, कनिष्ठ अभियंता कर्मपाल, सेक्शन ऑफिसर मणिराम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर अमित बेरवाल होंगे। इन्हें भी नेहरू युवा केंद्र व रेडक्रास के स्वयंसेवकों के अलावा कुछ निगम कर्मचारी दिए जाएंगे।
टीम नंबर चार - नगर निगम के ईओ अरविंद कुमार इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। उनके साथ एसएओ सुरेंद्र कालीरावणा, सहायक अभियंता सुरेश गोयल, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार व नीतिश कुमार होंगे। इन्हें भी नेहरू युवा केंद्र के 20, रेडक्रास के 10 और निगम के 15 कर्मचारी मिलेंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप में देनी होगी रिपोर्ट
लोकेशन के अनुसार आम जनता, जिम्मेदार नागरिकों, वर्तमान और पूर्व पार्षदों के सहयोग से सफाई अभियान चलवाएंगे। डंपिंग स्टेशनों पर चूना या दवाई छिड़काना सुनिश्चित करेंगे, ताकि बदबू न फैले। सभी टीमों को अपनी रिपोर्ट भी देनी होगी। मॉनीटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।

हर टीम के साथ 25 पुलिसकर्मी
शहर में रविवार को कचरा उठाने के समय पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हर एक टीम के साथ 25 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए फोर्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उधर, कर्मचारियों ने फूंका विधायक का पुतला
वहीं शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता का मलिक चौक पर पुतला दहन किया। पुतले को अग्नि कैलाश चंद्र व सुरेंद्र सिगंला ने दी। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार को आम जनता व कर्मचारियों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार केवल आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। सरकार कर्मचारियों की मांगों के समाधान के मामले में अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।


माननीयों के आवास चकाचक
पूरे शहर में भले ही गंदगी के ढेर लगे हैं, लेकिन माननीयों के आवास चकाचक हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला की कोठी के आवास के पास कहीं कचरा नजर नहीं आया। विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर भी कचरा नहीं है। यहां पर पुलिस भी तैनात नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed