फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बार चुनाव में मनदीप बिश्नोई को 237 वोट से हराकर प्रधान बने प्रदीप बाजिया

बार चुनाव में मनदीप बिश्नोई को 237 वोट से हराकर प्रधान बने प्रदीप बाजिया

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बार चुनाव में मनदीप बिश्नोई को 237 वोट से हराकर प्रधान बने प्रदीप बाजिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रदीप बाजिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मनदीप बिश्नोई को 237 वोट से हराकर प्रधान बने। प्रदीप बाजिया को 530 वोट मिले। मनदीप बिश्नोई 293 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अनिल श्योराण 627 वोट लेकर उपप्रधान बने। सोमदत शर्मा सचिव, रेखा मित्तल संयुक्त सचिव, सुखबीर नेहरा कोषाध्यक्ष और प्रदीप जांगड़ा लाइब्रेरी इंचार्ज चुने गए।
बार चुनाव के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। वोटिंग के लिए 4:30 बजे तक का समय तय किया गया था। मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण छह बजे तक मतदान हुआ। शाम छह से रात 10 बजे तक मतगणना की गई। चुनाव अधिकारी किशोर दहिया, सहायक चुनाव अधिकारी राजेश शर्मा, मीनू शर्मा, मनोज कौशिक, रतन सिंह पानू, सुरेंद्र बेरवाल ने रात दस बजे रिजल्ट का एलान किया। रात दस बजे रिजल्ट घोषित होते ही ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। वकीलों ने प्रधान प्रदीप बाजिया सहित अन्य पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मतदान से गणना तक की वीडियोग्राफी
बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हुई थी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। इस बार मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण शाम छह बजे तक वोटिंग चलती रही। चुनाव की पूरी प्रक्रिया लाइब्रेरी के सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पदों के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में
बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए छह, उपप्रधान के लिए पांच, सचिव पद के लिए तीन, सह सचिव के लिए पांच, खजांची के पद के लिए दो और लाइब्रेरी इंचार्ज के पद के लिए भी दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान से पहले दिन पांच अप्रैल को उपप्रधान निशी भार्गव का नामांकन खारिज होने के बाद 22 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे।
प्रधान पद
प्रदीप बाजिया--530
मनदीप बिश्नाई--293
प्रेम बिसला --190
नरेश गोयल-159
अमित सैनी--115
सुरेंद्र बैनीवाल--72
रद्द 8 वोट, तीन मिसिंग
उपप्रधान
अनिल कुमार श्योराण--627
गौरव बैैनीवाल-336
नवीन धमीजा-284
संदीप धानिया--113
रद्द 10 वोट
सचिव
सोमदत शर्मा----526
रामनिवास कुुलेरिया--419
संदीप बूरा---417
रद्द वोट 8
सह सचिव
रेखा मित्तल==376
नवीन राजली- 323
सुमित फौगाट -244
भूपेंद्र गांधी- 220
रोहित धमीजा--191
रद्द -14 वोट
दो वोट मिसिंग
लाइब्रेरी इंचार्ज
प्रदीप जांगड़ा--857
अमित कुमार सैनी ---498
रद्द हुए --14
मिसिंग वोट 01

कोषाध्यक्ष
सुखबीर नेहरा---755
पंकज मेहरा----605
रद्द वोट- 07
मिसिंग 03

प्रधान बोले....
नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप बाजिया ने कहा कि बार और बैंच में तालमेल बनाएंगे। बार की प्रतिष्ठा, गरिमा को कायम रखेंगे। मूल रूप से ढाणी डुल्ट फतेहाबाद के निवासी प्रदीप बाजिया ने कहा कि 1996 से प्रेक्टिस कर रहे हैं। जूनियर वकीलों की समस्याओं का प्राथमिकता से पूरा कराएंगे। महिला वकीलों को सम्मान देकर उनकी समस्या का हल कराएंगे।

उपप्रधान अनिल श्योराण ने कहा कि सभी को साथ लेकर वकीलों की समस्या का समाधान कराएंगे। अनिल श्योराण का परिवार इनेलो से जुड़ा है। मूल रूप से सिंहराण गांव के निवासी अनिल के चचेरे भाई फिलहाल गांव के सरपंच हैं। इनके दादा और पिता भी सरपंच रहे। लाइब्रेरी इंचार्ज प्रदीप जांगड़ा ने कहा कि लाइब्रेरी में अधिक मैगजीन लगाई जाएंगी। वकीलों को सभी प्रकार का साहित्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। ई-लाइब्रेरी को लेकर खास तवज्जो दी जाएगी। अग्रोहा के पास कालीरावण गांव निवासी कोषाध्यक्ष सुखबीर नेहरा ने कहा कि ग्रांट का सदुपयोग कराया जाएगा। बार के एक भी पैसे को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। बार को अधिक ग्रांट दिलाकर वकील भाइयों को सुविधा दिलाएंगे। संयुक्त सचिव बनी रेखा मित्तल कथूरिया ने कहा महिला वकीलों को हॉल में सीट और महिला वकीलों को चैंबर दिलाने के लिए किया जाएगा। महिलाओं वकीलों को सभी सुविधा उपलब्ध कराएंगे। बार में महिलाओं की संख्या में लगातार विस्तार हो रहा है। महिलाओं के लिए नई योजना भी शुरू कराएंगे। सचिव सोमदत शर्मा ने कहा कि सभी युवा वकीलों को चैंबर दिलाने के लिए काम किया जाएगा। सभी वकील एकजुटता से काम करेंगे। बार कार्यकारिणी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed