फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिले में डेरा सच्चा सौदा के सभी नाम चर्चा घर पुलिस की निगरानी में

जिले में डेरा सच्चा सौदा के सभी नाम चर्चा घर पुलिस की निगरानी में

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेरा सच्चा सौदा के सभी नाम चर्चा घर पुलिस की निगरानी में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिरसा डेरे को खाली करवाए जाने की सूचना के साथ ही जिला प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम का गंगवा डेरा भी रातों रात खाली करवा लिया। एसएसबी के जवान डेरे के अंदर और बाहर तैनात कर दिए गए। एक एकड़ से अधिक (नौ कनाल) जगह पर बने इस डेरे में एकत्रित अनुयायियों को प्रशासन ने बाहर भेज दिया। डेेरे का शनिवार को डीसी निखिल गजराज और एसपी मनीषा चौधरी ने भी दौरा किया।
डीसी ने हुडा एक्सईएन वीरेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। गंगवा डेरे पर होने की कार्रवाई उनकी मौजूदगी में होगी। रात से ही एक्सईएन मौके पर मौजूद थे। वे शनिवार सुबह से गंगवा के डेरे पर तैनात थे। उनके साथ एसएचओ सदर देवेंद्र नैन और पुलिस फोर्स तैनात थी। अधिकारियों ने बताया कि डेरे पर जब सुरक्षा बलों ने घेरा डाला तो करीब 25 से 30 डेरा प्रेमी मौजूद थे। सभी डेरा प्रेमियों को वहां से हटा दिया गया। नाम चर्चा के नाम पर इन्हें एकत्रित किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से इस डेरे पर पिछले एक सप्ताह से निगरानी की जा रही थी। इसमें आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही थी। पिछले एक सप्ताह में यहां रोजाना 60 से 80 लोग ही जुट रहे थे। डेरा के कुछ दूरी पर ही पुलिस की ओर से नाका भी लगाया गया था।
विज्ञापन

मौके पर नहीं था डेरा मैनेजर
डेरा मैनेजर मौके पर नहीं मिला। पुलिस प्रशासन का कहना है कि डेरे का मैनेजर पंचकूला गया बताया गया है। डेरे में मौजूद लोगों ने खुद को साधारण श्रद्धालु बताया। इन लोगों ने कहा कि हमें अधिकारी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 अर्द्ध सैनिक बल और 10 पुलिसकर्मी तैनात
गंगवा डेरे पर प्रशासन ने 50 जवान तैनात कर दिए हैं, जिनमें 40 जवान अर्द्ध सैनिक बल के हैं। इसके अलावा 10 पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जब तक राम रहीम को सजा नहीं सुनाई जाती, आगामी आदेशों तक इस पर प्रशासन की पूरी तरह से निगरानी रहेगी और डेरा सुरक्षा बलों के घेरे में रहेगा।

नाम चर्चा घरों पर विशेष निगाह रहेगी। गंगवा डेरे पर 40 अर्द्ध सैनिक बल, 10 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाया गया है। कहीं भी डेरा प्रेमियों को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा।
- मनीषा चौधरी, एसपी हिसार

उत्तम धर्मशाला के नाम चर्चा घर पर भी ताला
जिला प्रशासन की टीम ने उत्तम धर्मशाला में चलाए जा रहे नाम चर्चा घर पर भी ताला जड़ दिया। शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। एसएचओ ने लोगों को वापस घर जाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद ही धर्मशाला को खाली कराते हुए पुलिस ने अपनी निगरानी में कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने इस धर्मशाला के गेट पर ताले जड़ दिए। जानकारी के अनुसार धर्मशाला का मालिकाना हक रखने वाली ट्रस्ट ने डेरा समर्थकों से इसे खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

हांसी और नारनौंद के नाम चर्चा घर भी निगरानी में
जिला प्रशासन ने हांसी स्थित गांव गढ़ी और नारनौंद स्थित नाम चर्चा घर को भी अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस की ओर से ऐसे नाम चर्चा घरों में किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है, जिससे श्रद्धालु नाम चर्चा घर में एकजुट न हो सकें।

-पुलिस बल भी लगाया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed