फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शहर में पांच हजार डस्टबिन बांटेगा नगर निगम

शहर में पांच हजार डस्टबिन बांटेगा नगर निगम

Thu, 17 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
शहर में पांच हजार डस्टबिन बांटेगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने से पहले नगर निगम शहरवासियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए प्रेरित करेगा। इसको लेकर निगम खुद शहरवासियों को पांच हजार डस्टबिन देगा, जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने की आदत में शुमार करवाया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर हाउस में एजेंडा पास हुआ है। हाउस की मंजूरी के बाद नगर निगम ने इसके टेंडर के लिए अप्रूवल ले ली है। स्वास्थ्य शाखा इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाने के लिए ई-रिक्शा और अन्य संसाधन जुटाएगी। ई रिक्शा को लेकर निगम रिहर्सल भी कर चुका है।
पार्षदों में मच सकती है होड़
निगम अधिकारियों की मानें तो 5000 डस्टबिन शहर में किस वार्ड में दिए जाएंगे, इसको लेकर होड़ लग सकती है। पारदर्शिता के चलते नगर निगम इसको लेकर ड्रॉ करवाएगा। जिन वार्डों में डस्टबिन दिए जाएंगे, उसके लिए पर्ची सिस्टम से ड्रॉ निकलेगा। जिस पार्षद के नाम की पर्ची निकलेंगी, उसी के वार्ड में ये डस्टबिन बांटें जाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी की थी प्लानिंग, मॉडल टाउन को बनाना था मॉडल
गीला सूखा कचरा एकत्रित करने को लेकर नगर निगम ने वर्ष 2015 में भी प्लानिंग की थी। तत्कालीन एक्सईएन ने मॉडल टाउन की महिला समिति के साथ बातचीत की और इसे शुरू भी किया, लेकिन यह प्लान मॉडल टाउन के कुछ हिस्से में ही चल पाया और फेल हो गया। प्लान को सिरे चढ़ाने के लिए मीटिंग का दौर भी चला, लेकिन आज तक सेग्रीगेशन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से हर रोज निकलता है 130 टन कचरा
हिसार शहर से हर रोज करीब 130 टन कचरा निकलता है। अगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेेंट प्लांट लगाता है तो सेग्रीगेशन संबंधित पहले ही डीपीआर तैयार है। वर्ष 2013 में नगर निगम ने डीपीआर तैयार करवाई थी।
डोर टू डोर कचरा उठाने का चल रहा काम
शहर में कचरा अलग-अलग करने का तो नहीं, लेकिन डोर टू डोर कचरा उठाने का काम कुछ कॉलोनियों में जरूर चल रहा है। कुछ पॉश कॉलोनियां हैं, जिनमें डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। निगम रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसी करीब एक दर्जन कॉलोनियां हैं।

वर्जन
हाउस में एजेंडा रखा गया था। पांच हजार के करीब दो अलग-अलग रंग के डस्टबिन खरीदे जाएंगे। ये डस्टबिन शहरवासियों को बांटे जाएंगे। - इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम


शहर में पांच हजार डस्टबिन बांटेगा नगर निगम
- गीला और सूखा कचरा किया जाएगा अलग-अलग एकत्रित
- पहले फेज में दो वार्डों में किए जाएंगे स्थापित, ड्रॉ के माध्यम से चुने जाएंगे वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed