फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   200 women cheated in the name of food service

Hisar News: अन्न सेवा के नाम पर 200 महिलाओं के साथ ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
200 women cheated in the name of food service
राशन के लिए काटी गई पर्चियां देखाते हुए महिलाएं।
हिसार। कृष्णा नगर स्थित श्री खाटू श्याम सेवा परिवार (डिपो) पर 283 रुपये में महीने भर का राशन देने का झांंसा देकर 200 से अधिक महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। 100-100 रुपये देकर कार्ड बनवा चुकीं महिलाएं शुक्रवार को राशन लेने पहुंचीं तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने शोर-शराबा किया तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और डिपो पर ताला जड़ दिया। हालांकि देर शाम तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

डिपो पर पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि गरीब लोगों के साथ भगवान के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ा मजाक किया गया है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिपो पर मौजूद महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह तो केवल पर्ची काटती है। इसके बदले उसे वेतन दिया जा रहा था। राशन कब दिया जाएगा यह उसे नहीं पता। महिलाओं ने बताया कि 15 जनवरी से श्री खाटू श्याम सेवा परिवार के नाम से डिपो खोला गया है। पहले क्षेत्र में प्रचार किया गया कि 100 रुपये लेकर 18 साल से अधिक उम्र की गरीब महिलाओं का राशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके पम्फलेट वितरित किए गए और वीडियो के जरिये भी प्रचार किया।
विज्ञापन

कार्ड बनवाने पहुंच रहीं थीं महिलाएं
पिछले करीब एक माह से महिलाएं 100-100 रुपए की पर्ची कटवाकर कार्ड बनवाने पहुंच रहीं थीं। महिलाएं शुक्रवार को डिपो पर पहुंचीं तो देखा कि यहां कोई राशन नहीं था और एक युवती बैठी है। उसने राशन के बारे में अनभिज्ञता जताई तो पुलिस को सूचना दी गई। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि राशन के नाम पर धोखाधड़ी की सूचना पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था। डिपो किसने खोला है, इसका पता करवा रहे हैं। अभी तक किसी ने भी लिखित में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लिखा है पम्फलेट में
पम्फलेट में लिखा है अन्न सेवा योजना, खाटू श्याम जी की कृपा से। 283 रुपये में दी जाने वाली सामग्री में 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, एक पैकेट नमक, एक किलो दाल, एक किलो सरसों तेल शामिल है। लिखा गया है कि पहले सेवा कार्ड बनवाना जरूरी है। कार्ड बनने के बाद ही राशन दिया जाएगा। इसी के साथ कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 14 मार्च का जिक्र है।
अब तक किसी को राशन नहीं मिला


पर्ची महिलाओं के नाम पर काटी जा रही थी। कृष्णा नगर के अलावा सब्जी मंडी, रेलवे काॅलोनी, रेलवे स्टेशन लाइन पार, चून्ना भट्ठी क्षेत्र से भी महिलाएं अपनी आईडी लेकर कार्ड बनवाने पहुंच रहीं थीं। जांच की जाए तो कार्ड बनवाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।अब तक किसी को राशन नहीं मिला। - मीरा देवी, निवासी कृष्णा नगर


--
कार्ड के आधार पर हर माह 283 रुपये में 10 किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो नमक, एक किलो दाल, एक लीटर सरसों का तेल देने का दावा किया है। पम्फलेट में 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं का ही कार्ड बनाने की बात कही गई है। अभी किसी को राशन नहीं मिला। - बसंती देवी, निवासी कृष्णा नगर
---

भगवान के नाम पर राशन देने के झांसा देकर गरीबों से मजाक किया गया है। कार्ड बनाने के 100 रुपये दिए थे। 183 रुपये और देने पर राशन देने की बात कही थी। आज राशन लेने आई तो यहां कुछ भी नहीं है। - मीना देवी, निवासी कृष्णा नगर
----
भगवान के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसा करने वालों का पूरा गिरोह था, जो क्षेत्र में पहले प्रचार करने में जुटा रहा। इसके बाद पर्चियां काटनी शुरू की। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। - किरण, निवासी कृष्णा नगर

---
पहले गली-गली घूमकर प्रचार किया, पम्फलेट बांटे गए। इसमें लिखा कि आज ही डिपो पर आएं और कार्ड बनवाएं। साथ ही कहा जा था कि सीमित संख्या में ही कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद महिलाओं में कार्ड बनवाने की होड़ लगी हुई थी। - कविता देवी, हिसार

---

पिछले कई दिनों से डिपो पर पर्ची काटने के लिए एक युवती ही बैठी थी। महिलाएं कार्ड लेकर राशन लेने के लिए आने लगीं। राशन कब से मिलेगा इस बारे में कोई बताने वाला नहीं था। डिपो पर मौजूद युवती ने लोगों व पुलिस को बताया कि वह तो कम्प्यूटर ऑपरेटर है। शाम को कुछ लोग आते हैं और दिन भर में काटी पर्चियों का कैश लेकर चले जाते हैं। - लोकेश कुमार, कृष्णा नगर हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed