{"_id":"5904de684f1c1b342bc0ca26","slug":"20-cr-tender-dalit-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ के टेंडर में दलित वार्ड समेत नलवा, बरवाला हलकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ के टेंडर में दलित वार्ड समेत नलवा, बरवाला हलकों की अनदेखी
amarujala/Hisar
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने टेक्निकल अप्रूवल के लिए भेजे गए 20 करोड़ के टेंडर में कई वार्डों के काम ही गायब हैं। अधिकारियों ने नलवा और बरवाला हलके में आने वाले वार्डों में से किसी एक का भी एस्टिमेट नहीं बनाया है। इसको लेकर कई पार्षदों ने विधायक पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक एवं सीपीएस ने कामों की लिस्ट फाइनल की है। उन्होंने ही उनके वार्डों के काम कटवाए हैं। पार्षद नरेंद्र शर्मा, कर्मबीर ढिल्लो, चंद्रपति ढांडा, राजपाल मांडू, अनीता रानी, मास्टर प्रह्लाद सिंह के वार्ड के काम इस टेंडर से हटाए गए हैं।
पार्षदों ने यह लगाए आरोप
नाराज पार्षदों ने आरोप लगाए हैं कि जिन वार्डों में पहले से पक्की सड़कें बनी हुई हैं और हालत ठीक है, वे सड़कें अब दोबारा नगर निगम बनाएगा। ये भी कहा कि घोड़ा फार्म रोड केंद्र सरकार की रोड है, जबकि निगम ने इसे बनवाने के लिए 70 लाख रुपये खर्च करेगा। जिन वार्डों में झाड़ियां खड़ी हैं, वहां 20 करोड़ रुपये के टेंडर में एक गली तक नहीं डाली गई।
इन वार्डों में लगेगा इतना पैसा
वार्ड 1 में 11 काम होंगे 71 लाख रुपये
वार्ड 2 में 20 काम होंगे 5 करोड़ 29 लाख 25 हजार
वार्ड 3 में 5 काम होंगे 68 लाख रुपये
वार्ड 4 में 18 काम होंगे 1 करोड़ 63 लाख 71 हजार
वार्ड 5 में 6 काम होंगे 24 लाख रुपये
वार्ड 6 में 2 काम होंगे 21 लाख रुपये
वार्ड 8 में 18 काम होंगे 1 करोड़ 79 लाख 5 हजार
वार्ड 10 में 28 काम होंगे 1 करोड़ 57 लाख 60 हजार रुपये के
वार्ड 11 में 1 काम होगा 8 लाख रुपये का
वार्ड 12 में 3 काम होंगे 70 लाख रुपये के
वार्ड 13 में 3 काम होंगे 41 लाख रुपये के
वार्ड 14 में 6 काम होंगे 1 करोड़, 52 लाख रुपये
वार्ड 15 में 8 काम होंगे 97 लाख,50 हजार रुपये
वार्ड 17 में 3 काम होंगे 1 करोड़ 45 लाख 77 हजार रुपये
वार्ड 20 में 9 काम होंगे 66 लाख 50 हजार रुपये का
स्पेशल वर्क पटेल नगर आरयूबी के लिए 2 करोड़ 5 लाख रुपये।
वार्ड 18 तो बीजेपी पार्षद का है। उन्हें आवाज उठानी चाहिए। सोमवार को इस मामले को लेकर कमिश्नर से मिलेंगे। समान विकास की बात करने वाली सरकार अब कहां गई। जब ग्रांट की बात आती है तो हलका बंट जाता है। जिन वार्डों में ये पैसा लग रहा है, वहां सारी सड़कें पहले ही पक्की हैं। अब ठीक सड़कों को दोबारा तोड़कर बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
- नरेंद्र शर्मा, वार्ड 19 पार्षद
मैं हर मीटिंग में एक्सट्रा पैसे की डिमांड करता हूं। मेरे वार्ड में अधिक ग्रांट की जरूरत है। सोमवार को सीपीएस साहब से मिलूंगा। ये गलत है, इसमें हलके वाली कौन सी बात आ गई। हमारा वार्ड भी तो नगर निगम में ही है।
- कर्मबीर ढिल्लो, वार्ड 18 पार्षद