फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 lakh 60 thousand rupees duped of 25 lakh lottery

25 लाख की लॉटरी लगने की बात कह ठगे 2 लाख 60 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
2 lakh 60 thousand rupees duped of 25 lakh lottery
मंडी आदमपुर। आदमपुर में सिलाई का काम करने वाले एक व्यक्ति से लाटरी लगने का झासा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पास फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे 2 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजस्थान के गांव बिराण निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह आदमपुर में सिलाई का कार्य करता है। 27 जनवरी को उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और उसे 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही। फोन करने वाले ने उससे कहा कि लॉटरी के पैसे लेने के लिए 12 हजार रुपये जीएसटी जमा करवा दे। उसने वह पैसे उनके खाते में जमा करवा दिए। उसके बाद बैंक में करंट अकाउंट न होने की बात कहकर 50 हजार, कार्ड बनावाने की बात कहकर 1 लाख 10 हजार व 25 लाख की लाटरी पर 4 हजार रुपये प्रति एक लाख रुपये जमा करवाने की बात कही। उसने सारे रुपये बैंक अकाउंट व फोन पे, गूगल पे द्वारा जमा करवा दिए, लेकिन अब वह व्यक्ति उसका फोन नहीं उठा रहा है और न ही उसके रुपये वापस दे रहा। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed