फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में भाजपा पार्षद ने की कर्मचारी से बदसलूकी, भड़के कर्मचारियों ने ब्रांच पर जड़ा ताला

नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में भाजपा पार्षद ने की कर्मचारी से बदसलूकी, भड़के कर्मचारियों ने ब्रांच पर जड़ा ताला

Sat, 16 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में भाजपा पार्षद ने की कर्मचारी से बदसलूकी, भड़के कर्मचारियों ने ब्रांच पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच में शुक्रवार देर शाम हंगामा हो गया। वार्ड आठ से भाजपा पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला और ब्रांच के कर्मचारी दरिया सिंह आपस में भिड़ गए। कर्मचारी ने पार्षद पर बदसलूकी और हाथापाई करने के आरोप जड़े हैं। कर्मचारी का आरोप है कि पार्षद ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे कुर्सी छोड़कर ब्रांच से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। बाद में ब्रांच के अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। इसके बाद रोषित सभी कर्मचारी ब्रांच पर ताला जड़कर कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में शिकायत करने चले गए। वहीं पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी, पार्षद माफी मांगेंगे, तभी खुलेगा ब्रांच का ताला
इस विवाद के बाद मामला नगरपालिका कर्मचारी संघ के पास पहुंच गया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला ने कर्मचारी से सबके सामने माफी नहीं मांगी तो सोमवार को भी ब्रांच का ताला नहीं खुलने देंगे। इससे जनता को अगर परेशानी हुई तो इसके लिए सारी जिम्मेदारी पार्षद व उसका साथ देने वालों की होगी। संघ के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी एकजुट होकर पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी दरिया सिंह के आरोप
कर्मचारी दरिया सिंह का कहना है कि वह शाम साढ़े पांच बजे ब्रांच में ही काम कर रहा था। इसी दौरान पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला आया और उससे एक फाइल के बारे में पूछने लगा। मैंने उसे बता दिया कि इस फाइल से संबंधित काम उसने कर दिया। अब कंप्यूटर ऑपरेटर के पास फाइल होगी। आरोप है कि जब पार्षद को वहां भी फाइल नहीं मिली तो उसने आते ही दरिया सिंह का गला पकड़ लिया और हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की और उसे ब्रांच से बाहर जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों पर पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला बोले
वहीं वार्ड आठ के पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला का कहना है कि कैंप एरिया निवासी रामकिशन का मकान 100 गज है। उसे 200 गज का बिल बनाकर भेजा हुआ था। उन्होंने चार फरवरी को बिल ठीक भी करवा दिया, लेकिन वह कंप्यूटर में अपलोड नहीं हुआ। जब उन्होंने दरिया सिंह से पूछा तो उसने फाइल के बारे में जानकारी होने से ही मना कर दिया। रोहिल्ला ने कहा कि जब उन्होंने कर्मचारी से कहा कि ब्रांच में काम करते हो तो जानकारी तो होनी ही चाहिए। इस कर्मचारी भड़क गया और बोला मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जो करना है, कर लो। रोहिल्ला ने कहा कि इस कर्मचारी को जनप्रतिनिधियों के साथ बोलने की तमीज नहीं है। काम की जानकारी भी नहीं है। कर्मचारी के सारे आरोप निराधार है।

मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मेरे पास पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला व एक अन्य पार्षद आए थे। उन्होंने कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई थी। सभी नगर निगम परिवार के ही सदस्य हैं। आपस में बैठकर मामला सुलझा लेंगे।

-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम

मैं तो मेयर साहब के पास बैठा था। कर्मचारी ने बताया कि पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी की है। इसलिए ब्रांच पर ताला जड़कर काम बंद कर दिया है। मैंने कर्मचारियों का समझाया है कि इस तरह हम काम बंद नहीं कर सकते। जनता के काम को समय पर पूरा करना है।
- हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed