फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिले की दो पहलवान बेटियों को रेलवे विभाग ने किया प्रमोट, हैड ऑफ टीकेट कलैक्टर बनी किसान की बेटी ललिता सहरावत

जिले की दो पहलवान बेटियों को रेलवे विभाग ने किया प्रमोट, हैड ऑफ टीकेट कलैक्टर बनी किसान की बेटी ललिता सहरावत

Tue, 11 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जिले की दो पहलवान बेटियों को रेलवे विभाग ने किया प्रमोट, हैड ऑफ टीकेट कलैक्टर बनी किसान की बेटी ललिता सहरावत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेलवे ने जिले की दो पहलवान बेटियों को प्रमोट किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान ललिता सहरावत व किरण गोदारा शामिल हैं। सोमवार को हिसार रेलवे स्टेशन अधीक्षक महेंद्र पाल चुघ ने ललिता सहरावत को ज्वाइन करवाया। किरण गोदारा ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है। ललिता सहरावत को रेलवे ने सीनियर टीसी से हेड ऑफ टिकट कलेक्टर, किरण गोदारा को एसटीसी से टीटी प्रमोट किया है। इनके साथ ही सोनीपत की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान सरिता को हिसार स्टेशन पर ही टीसी से एसटीसी बना दिया है। ललिता सहरावत का जिले के खरड़ अलीपुर गांव की निवासी हैं। फिलहाल ललिता अपने परिवार के साथ हिसार के जवाहर नगर में रह रही हैं। ललिता के पिता देवेंद्र किसान है। उनके घर का खर्चा ललिता के वेतन से ही चलता है।
ललिता ने 2014 में कॉमनवेल्थ में जीता था सिल्वर मेडल
ललिता सहरावत ने 2014 में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में 53 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। 2011 में वर्ल्ड कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल, एशियाई खेलों में एक बार ब्रॉन्ज व एक बार सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। ललिता सहरावत ने बताया कि इनके अलावा वह काफी बार इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

किरण ने 2012 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड
किरण ने 2011 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शुरुआत की। किरण गोदारा ने 2011 में ही जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर और इसी साल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2012 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2012 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड, इसके बाद सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2013 में 16वीं महिला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनो पहलवानों के कोच विष्णु दास व कुलवंत नैन ने दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed