{"_id":"5ace6c8b4f1c1b473d8b4942","slug":"191523477643-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सेक्टर मेंआई इन्हांसमेंट के खिलाफ स्टेट सेक्टर कांफीडरेशन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सेक्टर मेंआई इन्हांसमेंट के खिलाफ स्टेट सेक्टर कांफीडरेशन का प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
इन्हांसमेंट के मुद्दे को लेकर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कांफीडरेशन ने विरोध जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांफीडरेशन ने सरकार को 18 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। एक सप्ताह में समाधान नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
सेक्टरवासियों ने सेक्टर-13 के सामुदायिक केंद्र से हुडा दफ्तर तक विरोध जलूस निकाला। इसके बाद यहां धरने पर बैठ गए। धरने को कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री संपत सिंह, इनेलो की ओर से विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग के अलावा माकपा, बसपा के पदाधिकारियों ने सेक्टरवासियों के धरने को समर्थन किया। इस मौके पर सेक्टर कांफीडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में धरने शुरू हो गए हैं।
18 अप्रैल तक लगातार धरने देकर विरोध जताएंगे। सतपाल ठाकुर, डीएस खरब, नरेंद्र पिलानिया, सतबीर कुंडू, कुलबीर दूहन, रविंद्र ढांडा, दिनेश बिश्नोई, सुरजाराम झाझडिया, डीएल कौशिक ने संबोधित किया।
विज्ञापन
-------
संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि हिसार के सेक्टर 1, 4 पार्ट टू, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15 पार्ट टू में इन्हांसमेंट आई है। हिसार के कुल छह सेक्टर में करीब पांच हजार लोगों को इन्हांसमेंट आई है। सेक्टरवासियों पर करीब 900 करोड़ रुपये की इन्हांसमेंट है।