फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एनएच से जुड़ने वाले तोशाम मोड़ को गोशाला तक बनाया जाएगा फोरलेन

एनएच से जुड़ने वाले तोशाम मोड़ को गोशाला तक बनाया जाएगा फोरलेन

Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
एनएच से जुड़ने वाले तोशाम मोड़ को गोशाला तक बनाया जाएगा फोरलेन
प्रेम सारस्वत
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
शहर में एनएच पर केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने शहर की सड़कों पर धनवर्षा शुरू कर दी है। योजना के तहत जहां सिवानी से गांव ढाणी बलहारा तक सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है वहीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड को एनएच से जोड़ने के लिए फोरलेन का निर्माण भी शुरू हो गया है। साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो चुकी इस परियोजना के बाद शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी। 15 मीटर चौड़े इस फोरलेन पर न केवल डिवाइडर होगा बल्कि नपा की तरफ से सड़क के बीचों-बीच स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार शहर से जुड़े एनएच की काया पलट कर चुकी हैं और अब राज्य सरकार ने जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली शहर की सबसे बदहाल सड़क पर सुधार का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सरकार की तरफ से सिवानी रे ढाणी बलहारा तक सड़क निर्माण के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इसमें गोशाला से लेकर ढाणी बलहारा तक सामान्य सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली यह सड़क बदहाल स्थिति में थी लेकिन इसके सुधार पर सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। नगर पालिका प्रधान नरेश केडिया व पार्षदों की मेहनत रंग लाई जिसके बाद सरकार ने इसके निर्माण के लिए न केवल राशि मंजूर कर ली बल्कि इसके एक तरफ पानी निकासी और सड़क के बीचों-बीच स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन से जुड़ेगा रोड
सिवानी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला सिवानी-भिवानी यह मार्ग एनएच मार्ग से तो जुड़ेगा ही साथ ही यह गोशाला तक फोरलेन होगा। 15 मीटर की चौड़ाई वाले इस फोरलेन की दूरी 1.5 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण के बाद यह रोड शहर के सबसे चौड़े मार्ग में शुमार हो जाएगा। इस फोरलेन रोड पर रोड़े और मिट्टी डालने के बाद विभाग की तरफ से जल्द ही तारकोल बिछाई जाएगी।
नपा की तरफ से खर्च होंगे एक करोड़
शहर को मिले पहले फोरलेन पर नपा की तरफ से भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नपा प्रधान नरेश केडिया ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग की तरफ से मंजूर राशि से हटकर नपा की तरफ से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यहां पानी की निकासी के लिए सड़क के एक तरफ नाले का निर्माण करवाया जाएगा। यही नहीं यहां स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई जाएंगी ताकि लोगों को फोरलेन पर किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। नपा प्रधान ने बताया कि इस फोरलेन पर दोनों तरफ पगडंडी का निर्माण भी करवाया जाएगा ताकि तोशाम मोड़ की सुंदरता में चार चांद लग सके।
परमिशन बनी बाधा
सड़क निर्माण कार्य को शुरू तो करवा दिया गया है लेकिन सड़क किनारे खड़े पेड़ों को काटने के लिए परमिशन नहीं मिलने की वजह से शहर के लिए सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना में रोड़ा बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने परमिशन नहीं मिलने की वजह से पेड़ों वाली जगहों को खाली छोड़ दिया है। विभाग के एसडीओ छाजूराम ने बताया कि उन्होंने परमिशन के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक उन्हें पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से इस काम को 2-3 माह में पूरा कर लिया जाएगा।


हमारी औपचारिकताएं पूरी : एसडीओ
इस बारे में वन विभाग के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र दांगी ने बताया कि हमने अपनी तरफ से तमाम औपचारिकताएं पूरी कर मंत्रालय को भेज दी हैं। जल्द ही परमिशन मिल जाएगी। इस मामले में हुई देरी की वजह हम नहीं बल्कि खुद बीएंडआर है। उन्होंने सही रिपोर्ट बनाकर नहीं भेजी। अब सही रिपोर्ट मिल गई है और उसे मंत्रालय को भेज दिया गया है।

एनएच से जुड़ने वाले तोशाम मोड़ को गोशाला तक बनाया जाएगा फोरलेन
सरकार ने शहर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए की धनवर्षा
6.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड पर नपा भी खर्च करेगी एक करोड़ की राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed