{"_id":"59876c584f1c1bb73a8b4596","slug":"191502047320-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने दिखाया आइना तो सीएम बोले, अच्छी बातें ही बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने दिखाया आइना तो सीएम बोले, अच्छी बातें ही बताओ
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सीएम मनोहर लाल को कार्यकर्ताओं ने आइना दिखाना शुरू किया तो सीएम ने कहा कि सरकार की अच्छी योजनाओं के बारे में ही बताएं। अपने सुझाव-कमियां न बताएं। जनता के बीच हमें अच्छी बातें ही पहुंचानी चाहिए। दीवारों के भी कान होते हैं। ऐसी बातें बाहर चली जाती हैं। कमियां लिखकर बताओ।
अग्रसेन भवन में राममेहर लोहान ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। रणबीर लोहान ने कहा कि नशा मुक्त प्रदेश हो गया है, जिस पर सीएम ने खुद कहा कि अभी पूरा कंट्रोल नहीं हो सका है। हमारा प्रयास जारी है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि पंचायतों में ई-टेंडर में काम होने से लोग खुुश हैं, जिससे भ्रष्टाचार रुक गया है। इस पर सीएम ने कहा कि इससे सरपंच तो काफी नाराज हैं। सीएम ने पूछा कि कोई सरपंच आया है तो खडे़ हो जाओ। इस पर चंदन नगर के सरपंच सतेंद्र सिंह ने कहा कि हुड्डा समर्थक सरपंच ही नाराज हैं। अन्य सभी सरपंच खुश हैं।
हिसार ब्लॉक समिति सेकेंड के चेयरमैन हंसराज बैनीवाल ने कहा कि सीएम साहब! सच बोलू या झूठ। सीएम ने कहा सच बोलो। हंसराज बैनीवाल ने कहा कि सरपंच सरकार से पूरी तरह नाराज हैं। सरपंचों के काम नहीं हो रहे। इतना खर्च लगाकर हम जनप्रतिनिधि बने हैं। हमारे कहने से काम नहीं हो रहे। अधिकारी दो प्रतिशत कमीशन लेते हैं। गांव में स्टेडियम का बुरा हाल है। वहां न सुविधाएं हैं, न कोच। जलघर के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। अब तक टेंडर नहीं हो सका। हंसराज ने कहा कि सीएम साहब! किसानों से ही सरकार बनेगी। सरकार ने मूंग के भाव 5200 रुपये प्रति क्विंटल तय कर रखे हैं। मंडी में मूंग 3400 रुपये के हिसाब से बिक रही है। किसान अगर नाराज हुआ तो हमारी सरकार नहीं बन सकेगी।
विज्ञापन
एडवोकेट ने व्यंग्य से की खिंचाई
एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि सीएम साहब! आपने यह अच्छा काम कर दिया। अब कार्यकर्ताओं, आम जनता में कोई फर्क नहीं रह गया। आपने अच्छा किया कि किसी में भेदभाव नहीं रखा। एडवोकेट के इस व्यंग्य पर पूरे हॉल में तालियां बजने लगीं। बाद में कार्यकर्ताओं ने योगेश को कहा कि आपने सही शब्दों में सही बात कही।
सरकार की इन योजनाओं को सराहा
बैठक में कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने सीएम विंडो, ई-टेंडरिंग, बिजली बिल भरने की अनिवार्यता, ई-भूमि पोर्टल योजनाओं को सराहा। कार्यकर्ताओं ने सीएम सामने नंबर बनाने के लिए सरकार नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म होने की बात भी कही। टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को भी सराहते नजर आए।
यह रहे मौजूद
जिला प्रभारी जवाहर सैनी, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, चेयरमैन जोगीराम सिहाग, ओएसडी कै. भूपेंद्र, प्रदेश सचिव करण सिंह राणौलिया, अजय सिंधु, राजेंद्र लांबा, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर धीरू, सुरेश गोयल धूपवाला, संदीप गंगवा, अशोक कन्नौजिया, गायत्री यादव, विस्तार अरविंद पुंडीर, शिव कुमार पराशर, कंवलजीत कुंडू, जिला सचिव सुनीता रेड्डू, सतीश सुरलिया, जिला उपाध्यक्ष पवन खारिया उपस्थित रहे।
खामोश रहे सीनियर पदाधिकारी
सीएम के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीनियर कार्यकर्ता खामोश रहे। छोटे स्तर के कार्यकर्ता ही सीएम के सामने सरकार की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। हॉल से बाहर निकलते हुए कार्यकर्ताओं में चर्चा रही कि अधिकारी सुनते ही नहीं, जिसको सुनना चाहिए, वह अच्छी बातें ही सुनना चाहते हैं।
लिस्ट के अलावा किसी को एंट्री नहीं
सीएम के कार्यक्रम के लिए 225 लोगों की लिस्ट बनाई गई थी, जिसमें हिसार के जिला पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ही आमंत्रित किए गए थे। गेट पर तैनात पुलिस को यह लिस्ट दी गई थी। लिस्ट के अलावा किसी अन्य को अंदर नहीं आने दिया गया।
जिन्हें नौकरी मिली, उनसे मिलो
सीएम ने कहा कि जिन लोगों को भाजपा सरकार में नौकरियां मिली हैं, उनसे कहो प्रचार करें। ऐसे लोगों से उनके घर जाकर संपर्क करें। जिन लोगों को सीएम विंडो से राहत मिली, उन लोगों से प्रचार के लिए कहो। ऐसे लोगों अपनी अच्छाई बताएंगे तो सरकार के बारे में अच्छा मैसेज जाएगा।
-फीडबैक लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- खामियां बतानी हो तो लिखकर दे दो