फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   साउथ बाईपास पर 25 करोड़ में बनेगा 725 मीटर लंबा आरओबी

साउथ बाईपास पर 25 करोड़ में बनेगा 725 मीटर लंबा आरओबी

Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
साउथ बाईपास पर 25 करोड़ में बनेगा 725 मीटर लंबा आरओबी
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

हिसार।
साउथ बाईपास पर सेक्टर 16-17 स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी की ड्राइंग मंजूर हो गई है। यहां करीब 725 मीटर लंबा आरओबी बनेगा। इसके दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। फोरलेन के इस आरओबी को बनाने में 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
साउथ बाईपास पर सेक्टर-16-17 स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग मंजूर कर ली गई है। रेलवे ने इस ड्राइंग की मंजूरी की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेजी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अब आरओबी के लिए डिजाइन तैयार किया जाएगा। अंबाला के कंसलटेंट को इसका काम दिया गया है। ड्राइंग के अनुसार आरओबी करीब 725 मीटर लंबा होगा। फोरलेन के आरओबी को रेलवे के तय मानकों की हाइट के अनुसार बनाया जाएगा। करीब दो महीने में डिजाइन बनाया जाएगा। डिजाइन की मंजूरी के साथ ही रेलवे की ओर से फाइनल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। डीपीआर बनने के बाद पीडब्ल्यूडी रेलवे को बजट उपलब्ध कराएगा। करीब 725 मीटर लंबे आरओबी के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत होगी, जिसमें रेलवे भी कॉस्ट शेयर करेगा। बजट का कुछ हिस्सा रेलवे की ओर से वहन किया जाएगा। जिन सड़कों पर वाहनों की संख्या एक लाख से अधिक हो, वहां पर आरओबी बनाने के लिए रेलवे की ओर से कॉस्ट शेयरिंग फार्मूले पर आरओबी-आरयूबी बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसा होगा आरओबी
लंबाई ------725 मीटर
दिल्ली की ओर मिट्टी वाले एरिया की लंबाई ---212 मीटर
राजगढ़ रोड की ओर मिट्टी वाले एरिया की लंबाई---236 मीटर
रेलवे लाइन पर पिलर वाले एरिया की लंबाई-------208 मीटर
चौड़ाई --------14 मीटर
सर्विस रोड--- सात मीटर चौड़ा
दोनों ओर होंगी सर्विस रोड
आरओबी पर दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाएंगी, जिसमें दिल्ली की ओर आने वालों को दोनों ओर सर्विस रोड दी जाएगी। इसी तरह से राजगढ़ रोड की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए भी आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलसी-4 पर पिछले साल जांची थी फिजिबिलिटी
हिसार-राजगढ़ रेलवे लाइन पर एलसी-4 पर यह आरओबी 2015 में प्रस्तावित किया गया था। पिछले साल रेलवे की टीम ने मौके का मुआयना कर फिजिबिलिटी जांची थी। फिजिबिलिटी रिपोर्ट ओके मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने ड्राइंग भेजी थी। अब ड्राइंग को भी मंजूर कर लिया गया है।
साउथ बाईपास पर भरेंगे फर्राटा
साउथ बाईपास पर यह आरओबी बनने से करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों को फायदा होगा। यह आरओबी पूरे शहर के ट्रैफिक को फायदा पहुंचाएगा। साउथ बाईपास पर फिलहाल यहां फाटक होने के कारण हजारों की संख्या में वाहन जाम में फंसते हैं। शहर के आजाद नगर, कैमरी रोड, गंगवा, सेक्टर-15, सेक्टर 16-17, सेक्टर-13, सेक्टर 9-11, तोशाम रोड, सातरोड़, इंडस्ट्रियल एरिया, कैंट के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा।

रेलवे की ओर से ड्राइंग मंजूर कर ली गई है। हमें विभाग की ओर से लेटर मिल गया है। अब इसके डिजाइन और डीपीआर को तैयार कराएंगे। डीपीआर के काम के लिए कंसलटेंट तय किया जा चुका है।
- योगेश मेहरा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, हिसार

पिछले लंबे समय से साउथ बाईपास पर सेक्टर-16-17 रेलवे फाटक पर आरओबी की ड्राइंग मंजूरी के लिए भेजी हुई थी। रेलवे की ओर से इसे मंजूर करने की रिपोर्ट आई है। जल्द ही इस पर काम शुरू कराएंगे।

-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार
-------------------------------------------------
साउथ बाईपास पर एलसी-4 के लिए रेलवे ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही इसका डिजाइन भी बनाकर रेलवे को भेजा जाएगा। करीब 725 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण से शहर को काफी राहत मिलेगी।
- एसके सिंगला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी हिसार

फोटो 59 ....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed