फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19 new case of black fungus

ब्लैक फंगस के 19 नए मामले आए, आंकाड़ा पहुंचा 62

Sat, 22 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
19 new case of black fungus
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस के 19 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें हिसार के अलावा सिरसा, भिवानी जिलों के भी मरीज शामिल हैं। ये संक्रमित इन जिलों के सरकारी अस्पतालों से रेफर होकर यहां पर आए हैं। ब्लैक फंगस के संक्रमितों का आंकड़ा 62 हो गया है।
विज्ञापन

फिलहाल ये सभी मरीज मेडिकल कॉलेज में अलग से म्यूकरमाइकोसिस के लिए बनाए गए वार्ड में दाखिल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। इनमें ज्यादातर मरीज 40 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं। अधिकतर मरीज शुगर जैसी अन्य बीमारियों से ग्रस्त है। इसके अलावा ज्यादातर मरीजों में कोरोना का संक्रमण भी है और कुछ मरीज रिकवर होने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसलिए ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को चिकित्सकों ने सात मरीजों के ऑपरेशन किए। पहले इन सभी मरीजों का एनेस्थीसिया चिकित्सकों ने फिजिकल फिटनेस की जांच की। उसके बाद ऑपरेशन सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक किए ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह 9 बजे मरीजों के ऑपरेशन हुए होने शुरू हुए थे। देर रात तक आपरेशन की प्रक्रिया जारी रही। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार और ईएनटी एक्सपर्ट की अहम भूमिका है। उनकी टीम सुबह से शाम तक ऑपरेशन कर रही है।

व्हाइट फंगस संक्रमण के मरीजों की हालत में सुधार
जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल व्हाइट फंगस संक्रमण यानी कैंडीडियासिस के दोनों मरीजों की हालत में अब काफी सुधार है। फिलहाल दोनों मरीजों को एंटीफंगल दवा और लोशन दिया जा रहा है, जिससे काफी सुधार है। ऐसे में चिकित्सकों को भी दोनों मरीजों के जल्द रिकवर होने की उम्मीद है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक मरीज में ब्लैक फंगस संक्रमण के संदिग्ध लक्षण मिले थे, जिसे चिकित्सकों द्वारा शक के आधार पर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मरीज को आंखों में दर्द की शिकायत थी।
16 मरीजों के हो चुके ऑपरेशन
फिलहाल हमारे पास म्यूकरमाइकोसिस के 62 मरीज दाखिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। हमारे यहां पर अब तक 16 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
-डॉ गीतिका दुग्गल, डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed