फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19 kg smelly ghee seized, destroyed

Hisar News: 19 किलो बदबूदार घी पकड़ा, नष्ट कराया

Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
19 kg smelly ghee seized, destroyed
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम सैंपल लेते। - फोटो : 1
हिसार। शहर में नकली और मिलावटी घी बेचने की शिकायतों के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने गांधी चौक और दिल्ली गेट के पास दो दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दोनों दुकानों से 19 किलोग्राम बदबूदार घी पकड़ा। घी के सैंपल लेने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक साधु राम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल टीम के साथ गांधी चौक के पास स्थित धीरज किराना स्टोर पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक संत नगर निवासी सतीश कुमार मौके पर मिले। इस दौरान दुकान में 62 किलो खुला घी, 12 किलो घी प्लास्टिक की थैलियों में मिला। इसके अलावा मधु घी के 5 डिब्बे, नमस्ते इंडिया मार्का का 20 लीटर घी, डेयरी लैक मार्का का 8 लीटर घी, वीटा मार्का का 25 लीटर घी, अवसर वनस्पति के 5 टिन और एक टिन किंग रिफाइंड का बरामद हुआ। वनस्पति के 15 किलो घी के प्रयोग करने की तारीख निकल चुकी थी, उसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दिल्ली गेट स्थित गोयल देसी घी स्टोर पर पहुंची। दुकान संचालक सुरेंद्र की मौजूदगी में 60 किलो खुला घी, 35 लीटर वीटा मार्का घी, 15 लीटर अमूल मार्का घी, 15 लीटर पतंजलि मार्का घी, 10 लीटर पारस मार्का घी, 22.50 लीटर मधु मार्का घी, 48 लीटर बिना पार्क घी, 40 लीटर बिना मार्का घी, 11 लीटर महान मार्का घी, 12 लीटर सुपर हरियाणा मार्का घी, 18 टीम अवसर वनस्पति मार्का घी और 18 टीम सोया रिफाइंड बरामद किया। इस दौरान 4 किलो घी में बदबू मिली तो उसे नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed