फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   19 accused who presented fake documents in army recruitment are out of reach even after eight years

Hisar News: सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले 19 आरोपी आठ साल बाद भी गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
19 accused who presented fake documents in army recruitment are out of reach even after eight years
हिसार। सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने 5 दिसंबर 2015 में 47 लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसमें अब तक 28 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि जींद निवासी आरोपी प्रवीन, रामकेश और नवीन ने जाति संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आर्मी की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। आर्मी की तरफ से जब दस्तावेजों की जांच की गई तो जाति संबंधित कागजात फर्जी पाए गए। धोखाधड़ी मामले में तीनों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इस मामले में अभी तक 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि दस्तावेज सत्यापन की जांच के दौरान 47 आवेदकों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा से बनवाए थे दस्तावेज
हिसार कैंट के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 की सेना भर्ती में जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच की थी। आवेदकों की ओर से जमा कराए गए रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र दिए गए थे। सेना अधिकारियों ने इन प्रमाणपत्रों की जांच कराई थी। फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने वालों को बुलाया गया था। इसके अलावा मौके पर जाकर भी जांच कराई गई थी। प्रमाणपत्र फर्जी साबित होने पर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। शैक्षणिक और जाति से संबंधित फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। इन युवाओं ने अपने धर्म संबंधी प्रमाण पत्र पंजाब के बठिंडा से बनवाए थे। फर्जी दस्तावेज पेश करने वालों में सबसे ज्यादा जींद और फतेहाबाद के रहने वाले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद की भर्ती हुई थी
वर्ष 2015 जुलाई-अगस्त में हिसार के महाबीर स्टेडियम में हुई सेना की खुली भर्ती थी। भर्ती प्रक्रिया में 500 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। सिख रेजीमेंट में भर्ती के लिए सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और जींद युवा शामिल हुए थे। पिछले 8 साल से इस मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही हैं। वर्ष 2019 में कलायत निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2015 से लेकर 2019 के बीच सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed