फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्यंत ने जनता को दिया चार साल का हिसाब-किताब

दुष्यंत ने जनता को दिया चार साल का हिसाब-किताब

Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत ने जनता को दिया चार साल का हिसाब-किताब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपने चार साल के कार्यकाल का हिसाब दिया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरा भी फर्ज है कि मैं सांसद निधि कोष की पाई-पाई का हिसाब जनता के सामने रखूं। हिसार लोकसभा में उनका फोकस बिजली-पानी-स्वास्थ्य और युवाओं पर रहा है।

हिसार लोकसभा का शायद ही ऐसा कोई सांसद रहा हो, जिसने अपने सांसद निधि कोष का एक तिहाई हिस्सा लोगों की ढाणियों को रोशन करने में खर्च किया हो। दुष्यंत ने बताया कि उन्होंने सैकड़ों ढाणियों को 4 करोड़ 59 लाख 30 हजार 873 रुपयों से जगमग किया है। सांसद ने बताया कि वो काम करने में विश्वास रखते हैं न कि दिखावे में। सांसद निधि कोष से हिसार लोकसभा की गौशालाओं एवं गो-घाटों के निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 13 हजार 600 रुपये खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांवों में चौपाल निर्माण, पंचायत भवन निर्माण व अन्य सार्वजनिक स्थलों के निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ 79 लाख 65 हजार 608 रुपये दिए हैं।

सांसद का चार साल का हिसाब-किताब
-अब तक सांसद निधि कोष से प्राप्त कुल राशि 17 करोड़ 50 लाख रुपये
-ढाणी कनेक्शन पर खर्च किए 45 करोड़ 93 लाख 873 रुपये
-स्वास्थ्य पर खर्च किए 59 लाख 39 हजार 36 रुपये
-सोलर लाइट पर खर्च 29 लाख 14 हजार 701 रुपये
-सिंचाई और पेयजल पर खर्च दो करोड़ एक लाख 61 हजार रुपये
-शिक्षा व खेल को बढ़ावा देने के लिए 64 लाख 2 हजार 200 रुपये
-सफाई पर 15 लाख 71 हजार 401 रुपये
-चौपाल, पंयायत भवन, शमशान घाट सहित अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च 7 करोड़ 79 लाख 65 हजार 608 रुपये

प्रमुख उपलब्धियां
-निजी क्षेत्र की कंपनियों के रोजगार मेले में 12 हजार युवाओं का इंटरव्यू कराया।
-गुजवि में सांसद निधि कोष से पांच ई-रिक्शा प्रदान कीं।
-हिसार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलवाया।
-जुगलान गांव देश का पहला वाई-फाई फ्री गांव बना।
-15 लाख रुपये की लागत से 14 चौकों पर 41 सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
-महाबीर स्टेडियम का सांसद निधि कोष से मुख्य द्वार का निर्माण
-गुरुकुल डोभी की छह कन्याओं को अपने निजी कोष से शिक्षित करने का बीड़ा
-हांसी के माडल टाऊन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
-सूर्य नगर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने की घोषणा कराई।
- सेक्टर 1-4 रेलवे, साउथ बाईपास, सेक्टर 16-17 फाटक पर आरओबी मंजूर कराए
- कैमरी रोड फाटक पर अंडरपास मंजूर कराया
--किसान एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या 11 से बढ़कर 14 करवाई।
- रेलवे स्टेशन पर सांसद निधि कोष से साइकिल स्टैंड बनवाया।
-सेक्टर-14 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आटो क्यू शेल्टर की मंजूरी दिलवाई।
-रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सामान्य अस्पताल में वाटर कूलर लगवाए।
-हांसी-जींद रेलवे लाइन और उकलाना-नरवाना रेल लाइन की मंजूरी दिलवाई।
- सुंदरनगर में निजी कोष से ई-रिक्शा उपलब्ध करवाई।
- हिसार से मखंड तक स्पेशल बस सेवा।
- पनिहार चक्क प्रदेश का पहला सोलर स्ट्रीट लाइटें वाला गांव
-बीएसएनएल की एक्सचेंज को एनजीएन तकनीक से लैस करने की मंजूरी
- करीब 200 नए टॉवर मंजूर करवाकर हिसार एसएसए में लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed