{"_id":"5abd392d4f1c1b99618b4631","slug":"181522350381-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला आयोजन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला आयोजन समिति
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रदेश सरकार की ओर से जिले का बजट बनाने से लेकर सरकारी विभागों की योजनाओं को मंजूर करवाने के लिए जिला आयोजन समिति का गठन होगा। गुरुग्राम के बाद ऐसा करनेे वाला हिसार प्रदेश का दूसरा जिला बनेगा।
समिति में होंगे 25 सदस्य
समिति में पांच सदस्यों को प्रदेश सरकार मनोनीत करेगी। अन्य 20 सदस्य जिला परिषद, नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं के जनप्रतिनिधियों में से आबादी के अनुसार चुने जाएंगे। समिति का गठन हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 203 ख के तहत होगा। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की ओर से जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में सूचना भेजी है
नामांकन अधिक आए तो होगी वोटिंग
इस समिति का अध्यक्ष जन परिवाद समिति का चेयरमैन यानी मंत्री ही होगा। उपाध्यक्ष उपायुक्त होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में जिला योजना अधिकारी भी सदस्य होंगे। जनप्रतिनिधियों को समिति में शामिल करने के लिए तीन अप्रैल को लघु सचिवालय के प्रशासनिक भवन में दो सत्र में चुनाव होंगे। पहले सत्र में जिला परिषद के 20 सदस्यों में से 14 सदस्य चुने जाएंगे। दोपहर बाद नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव से पहले नामांकन लिए जाएंगे। अगर नामांकन अधिक आए तो फिर वोटिंग करवाई जाएगी। वोटिंग में जनप्रतिनिधि ही हिस्सा ले पाएंगे। हांसी परिषद, उकलाना, बरवाला, नारनौंद नगर पालिका के अलावा हिसार नगर निगम के सभी सदस्यों में से कुल छह सदस्य चुने जाएंगे। नगरपालिका और नगर निगम के सदस्यों के चुनाव में वोटिंग होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
यह होगा समिति का कार्य
जिला आयोजन समिति टाउन कंट्री प्लानिंग के तहत शहर और कस्बों के विकास से संबंधित 2030 का प्रारूप तैयार करेगी। छोटे शहरों को विकसित करने की योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। जिले की विकास योजनाओं को तैयार करने और उनके लिए बजट का प्रावधान करने में भी इस समिति की मदद ली जाएगी। एक पहला मौका होगा, जब हिसार में ऐसी समिति का गठन किया जाएगा। इससे पहले सिर्फ गुरुग्राम में ही जिला आयोजन समिति बनी हुई है। उसी की तर्ज पर हिसार में गठित कमेटी कामकाज देखेगी।
एक साल पहले भी जारी हुई थी चिट्ठी
जिला आयोजन समिति बनाने के लिए एक साल पहले भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चिट्ठी जारी की गई थी। मगर उसके बाद तत्कालीन उपायुक्त निखिल गजराज ने समिति के गठन पर रोक लगा दी थी। अब फिर से समिति गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिला आयोजन समिति का गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 में से 20 सदस्यों के चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों को सूचना दे दी गई है। समिति 2030 तक के विकास कार्यों का प्रारूप तैयार करेगी।
-एएस मान, अतिरिक्त उपायुक्त, हिसार
निगम के काम पर नहीं लगेगा ब्रेक
नगर निगम का कार्यकाल दो जूून को खत्म हो जाएगा। निगम में काफी प्रस्ताव सदन से मंजूर कराने होते हैं। सदन भंग होने की स्थिति में आयोजन समिति ऐसे कार्यों को मंजूरी प्रदान कर सकेगी, जिससे शहरी एरिया के विकास में बाधा नहीं आएगी।