फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भूपेंद्र हुड्डा बोले हमने घोषणा पत्र का कोई वादा छोड़ा नहीं इनेलो, भाजपा ने कोई भी पूरा नहीं किया

भूपेंद्र हुड्डा बोले हमने घोषणा पत्र का कोई वादा छोड़ा नहीं इनेलो, भाजपा ने कोई भी पूरा नहीं किया

Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा बोले हमने घोषणा पत्र का कोई वादा छोड़ा नहीं  इनेलो, भाजपा ने  कोई भी पूरा नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा से पहले तो जनता चुनाव को तैयार है। इनेलो ने अपनी सरकार के समय घोषणा पत्र का एक भी वादा पूूरा नहीं किया था। भाजपा ने भी तीन साल में 154 वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने 2004 और 2009 के सभी वादे पूरे किए। कांग्रेस भी चुनाव के लिए तैयार है।
राज्यसभा के पूर्व सदस्य पंडित रामजीलाल शर्मा के पोते की शादी में हिसार के फ्लैमिंगो क्षेत्र में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी को गलत तरीके से लागू किया है। जीएसटी की दरें घटाना उसी तरह, जैसे रोते हुए बच्चे को टांड पर बैठा दो। बाद में उसे नीचे उतार दो तो वह खुश हो जाता है। जीएसटी पर भारी भरकम दरें तो भी बीजेपी ने ही लगाई हैं। जीएसटी मेें पेट्रो पदार्थों को लागू करें तो डीजल 25 रुपये तक मिल सकता है। आयल, पावर, रियल इस्टेट सेक्टर को भी इसमें लागू किया जाना चाहिए था। पेट्रो पदार्थों पर सरकार ने पिछले तीन साल में करीब तीन लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात में भाजपा हर हाल में जीतेगी। कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी गुजरात चुनाव के बाद फैसला होगा। नोटबंदी से व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचा है। भाजपा ने किसान को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया। मजदूरों को भी काम तक नहीं मिल रहा। भाजपा ने बिना विकास किए भाजपा ने तीन साल में कर्ज को 70 हजार करोड़ से डेढ़ लाख करोड़ तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

हमने किसी का हक छेड़े बिना सभी को आरक्षण दिया...
पूर्व सीएम ने कहा कि हमने सभी को आरक्षण दिया था। किसी का आरक्षण छेड़े बिना सभी को आरक्षण दिया। भाजपा की ओर से हाईकोर्ट में शपथ पत्र बदलने के कारण आरक्षण रद्द हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने 154 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा से पहले तो जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा ने 154 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इनेलो ने भी अपने घोषणा पत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया था। कांग्रेस ने 2004 और 2009 के घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से आरक्षण आंदोलन के लिए भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार बताए जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कभी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पढ़ लें, जिसमें साफ कहा गया कि सरकार इसके लिए जिम्मेदार थी।
सरकार ने 50 हजार लोगों को नौकरी से हटाया
हैपनिंग हरियाणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि छह लाख करोड़ निवेश आने की बात कह रहे थे। छह हजार करोड़ भी निवेश नहीं आया। सीएम ने विधानसभा में कहा सरकार ने 17 हजार नौकरियां दी हैं। इसमें जेबीटी 10 हजार निकाल दें तो इस सरकार ने कुल सात हजार लगाए। इस सरकार ने 50 हजार लोगों को नौकरी से हटाया है।
पराली के लिए अकेले किसान पर जिम्मा न थोपें
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पराली के लिए अकेले किसान पर जिम्मा न थोपा जाए। इसके लिए सरकार समाधान निकाले। किसानों को विकल्प दिया जाए। विकल्प से पहले किसानों पर बेवजह जुर्माना लगाना गलत है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, धर्मबीर गोयत, राजेंद्र सूरा, छत्रपाल सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

मेरे पिता बने थे ओपी चौटाला के ताऊ के जमानती
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ओपी चौटाला के ताऊ साहब राम और मेरे पिता एक साथ जेल में रहे थे। हिसार में ही मेरे पिता साहब राम के जमानती भी बने थे। चुनाव में आमने सामने होने के बाद भी मैं चौधरी देवीलाल का सम्मान करता था। कभी राजनीतिक द्वेष के चलते किसी पर झगड़े तक का केस दर्ज नहीं कराया। ओपी चौटाला मेरे बड़े भाई लगते हैं। 83 साल की उम्र में ओपी चौटाला यह झूठ न बोले कि मैंने उन्हें जेल भिजवाया। सीबीआई ने उनके समय में ही केस दर्ज किया था। संजीव कुमार के अनुरोध पर इस केस को दिल्ली में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed