फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17600 candidates will give HSSC exam at 64 centers in the district

64 सेंटरों पर 17600 परीक्षार्थी देंगे एचएसएससी की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
17600 candidates will give HSSC exam at 64 centers in the district
जिले में 7 और 8 अगस्त को हरियाणा स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से पुलिस पुरुष कांस्टेबल जीडी पद पर परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 64 सेंटर बनाए गए है, जिनमें 17600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एचएसएससी की ओर से 7 और 8 अगस्त को दो शिफ्टों में परीक्षा ली जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थी को साढ़े 8 बजे से ही एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। साढ़े 9 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

दूसरी शिफ्ट के तहत तीन बजे से साढ़े 4 बजे तक परीक्षा का समय रहेगा। इसके लिए परीक्षार्थी को दोपहर 1 बजे केंद्रों पर पहुंचना होगा। दो बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। दोनों दिन परीक्षा का शेड्यूल यही लागू रहेगा। हरियाणा स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 6 अगस्त दोपहर 1 बजे जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की मीटिंग ली जाएगी। इसमें परीक्षा संबंधित शेड्यूल सहित व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हर मूवमेंट की होगी वीडियोग्राफी
7 और 8 अगस्त को पुलिस पुरुष कांस्टेबल पद पर होने वाली एचएसएससी परीक्षा की हर व्यवस्था की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसमें परीक्षार्थियों की एंट्री से लेकर उत्तर-पुस्तिका देने तक की व्यवस्था को वीडियो में कैद किया जाएगा। विशेष रूप से परीक्षा सेंटरों पर जैमर सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 और 8 अगस्त को पुलिस पुरुष कांस्टेबल पद के लिए एचएसएससी की ओर से परीक्षा ली जाएगी। जिले में 64 सेंटरों पर 17600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पुलिस की ओर से परीक्षा सेंटरों पर पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे। फ्लाइंग सहित अन्य टीमें भी ड्यूटी पर तैनात रहेगी। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed