फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उगालन के खेतों में 23 एकड़ गेहूं की फसल व फाने जलकर राख

उगालन के खेतों में 23 एकड़ गेहूं की फसल व फाने जलकर राख

Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
उगालन के खेतों में 23 एकड़ गेहूं की फसल व फाने जलकर राख
नारनौंद(हिसार)। गांव उगालन के खेतों में करीब छह एकड़ की खड़ी गेहूं की फसल व 17 एकड़ गेहूं की फसल के फाने जलकर राख हो गए। ग्रामीणों को खेतों से धुआं उठता दिखाई दिया तो वे खेतों की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

उगालन निवासी किसान होशियार सिंह की चार एकड़, महासिंह के दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं विनोद के पांच एकड़ के फाने, पालाराम के चार एकड़, सात एकड़ जयबीर व एक एकड़ में सुभाष के फाने जल गए। किसानों ने बताया कि कंबाइन से खेत में गेहूं की कटाई का काम चल रहा था तो अचानक कम्बाइन से चिंगारी निकली, जिसने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना बास पुलिस व दमकल विभाग को दी तो तुरंत बास थाना प्रभारी सुनील कुमार व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed