{"_id":"5ad64ef74f1c1b58098b5150","slug":"171523994359-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने मनाया ब्लैक डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने मनाया ब्लैक डे
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एन्हांसमेंट के विरोध में हुडा सेक्टरवासियों ने मंगलवार को ब्लैक डे मनाया। काले कपड़ों में आए सेक्टरवासियों ने काले झंडे लेकर हुडा दफ्तर से डाबड़ा चौक तक विरोध जलूस निकाला। स्कूल जाने से पहले बच्चों ने भी काले झंडे लेकर विरोध जताया।
एन्हांसमेंट के खिलाफ मंगलवार सुबह स्कूली बच्चे काले झंडे लेकर स्कूल की ओर रवाना हुए। बच्चों ने हाथों में काले झंडे थामकर अपना विरोध जताया। सुबह करीब दस बजे सेक्टरवासी हाथों में काले झंडे लेकर हुडा कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर नारेबाजी करने के बाद जलूस निकालते हुए डाबड़ा चौक पहुंचे। यहां सेक्टरवासियों को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान सेक्टर निवासी सबसे बुजुर्ग कंवर सिंह काली पगड़ी बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुए। सेक्टरवासियों ने सरकार व हुडा उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
डाबड़ा चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला आरडब्ल्यूए प्रधान दलबीर किरमारा, महासचिव त्रिलोक बंसल, सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण एवं कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि दो अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एन्हांसमेंट की गणना ठीक करवाकर इसका समाधान निकालने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन भी दिया था। 15 दिन बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सेक्टरवासियों के समक्ष आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है। पूरे प्रदेश में एन्हांसमेंट के खिलाफ आंदोलन हो रहा है। सरकार किसी बड़े आंदोलन की इंतजार कर रही है। हिसार में 27 दिन के आंदोलन के बाद भी सरकार, प्रशासन, विभागीय अधिकारी व सरकार के नुमाइंदे चुप हैं। सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि 26 दिन के आंदोलन के बाद भी यदि प्रशासन प्रदर्शन के प्रति गंभीर नहीं है। हम फिर से खून से पत्र लिखने शुरू करेंगे।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एलान किया कि 19 अप्रैल से सेक्टरवासी विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर प्रदर्शन करके वहीं पड़ाव डालेंगे। यह पड़ाव समाधान नहीं होने तक जारी रहेगा।
एडीसी एएस मान ज्ञापन लेने डाबड़ा चौक पर पहुंचे। एडीसी ने ज्ञापन लेकर सेक्टरवासियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग सरकार तक भिजवा देंगे। प्राथमिकता के आधार पर इस मांगपत्र को सरकार को भेज दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान सुजान सिंह बैनीवाल, डॉ. एसवी आर्य, विनोद तोशावड़, पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वासुदेव शर्मा, सदभावना संस्था के प्रधान अमित ग्रोवर, डॉ. किताब सिंह पूनिया, जगमन सरपंच, उमराव शर्मा, सुरेश बेदी, ओपी चावला, चंद्र कटारिया, प्रवीण जैन, राजबीर दुहन, सुभाष जैन, बलवान श्योराण, शकुंतला जाखड़, दिलबाग हुड्डा, राजाराम गोदारा, सुरेन्द्र धुंधवाल, साधुराम कुलेरी, राजेन्द्र चौहान, रामभगत मलिक, विजेन्द्र नैन, राजकुमार, कर्नल चत्तर सिंह गोयत, तेजेन्द्र गुप्ता, कर्नल चन्द्र सिंह, करतार सिंह श्योराण, राजकुमार रेड्डू, भीमसिंह, जगदीश जांगड़ा, कमला लोहान, सुमन धमीजा, सुमन श्योराण, विजेन्द्र बैनीवाल, नरेन्द्र गोरछी सहित अन्य सेक्टरवासी शामिल हुए।
------------------
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कांफीडरेशन की मीटिंग आज जींद में
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टरर्स कांफीडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने कहा 18 अप्रैल को जींद में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है जिसमें 15 जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे व प्रदेशभर में एन्हांस्मेंट आंदोलन के बारे में बड़ा फैसला लिया जाएगा। मीटिंग में जींद, रोहतक, कैथल, सिरसा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, बहादुरगढ़, गुडग़ांव, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र जिलों के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे।