फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नैना चौटाला ने महिलाओं में शुरू किया टोल हटाओ हस्ताक्षर अभियान

नैना चौटाला ने महिलाओं में शुरू किया टोल हटाओ हस्ताक्षर अभियान

Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नैना चौटाला ने महिलाओं में शुरू किया टोल हटाओ हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिल्ली-सिरसा हाईवे पर लगे रामायण टोल प्लाजा और चिकनवास टोल प्लाजा को हटाने इनेलो की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण में बुधवार को महिलाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। विधायक नैना ने कहा कि टोल को उखाड़ने में यदि महिलाओं की जरूरत पड़ी तो सरकार को दिए अल्टीमेटम के बाद वह खुद टोल उखाड़ने के लिए महिलाओं के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी।

डबवाली से विधायक नैना चौटाला ने बुधवार को चौ. देवी लाल सदन में आयोजित हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। नैना चौटाला ने कहा कि टोल प्लाजा पर अवैध रूप से हो रही वसूली का असर महिलाओं पर सीधे रूप से पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध वसूली का असर महिलाओं की रसोई पर भी पड़ता है। उनका मासिक बजट बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। इनेलो की ओर से चलाए जा रहे टोल उखाड़ो अभियान में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लें। अधिक से अधिक हस्ताक्षर इस मुहिम का समर्थन करें। एक सवाल के जवाब में विधायक नैना सिंह ने कहा कि टोल को उखाड़ने में यदि महिलाओं की जरूरत पड़ी तो सरकार को दिए अल्टीमेटम के बाद स्वयं टोल उखाड़ने के लिए महिलाओं सहित वह स्वयं टोल प्लाजा पर पहुंचेगी। इस अवसर पर महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, छन्नो देवी, कमला खरक पूनिया, मूर्ति लितानी, राधिक गोदारा, डॉ. कमलेश दिनोदिया, कीर्ति गोयल, प्रीति गोयल, सारिका सिंगल, सावित्री राठी, इंदिरावती, चंद्रकांता वर्मा, बीरमति डाबड़ा, बाला मलिक, सुमन डाबड़ा, गीता सोनी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed