{"_id":"6abebe09c4970d16440fc21d","slug":"170-villagers-availed-the-benefits-of-government-schemes-hisar-news-c-21-1-hsr1041-963932-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 170 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 170 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ
Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को गांव पेटवाड़ में आयोजित सेवा कैंप में 170 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल एवं हेल्प डेस्क लगाए गए जहां ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।
एसडीएम विकास यादव ने कैंप का निरीक्षण कर अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीपीओ अशोक मेहरा और मंडल अध्यक्ष कर्णपाल पेटवाड़ भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कैंप में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करते हुए आवास, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने को कहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता से योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने में सुविधा मिली। इस अवसर पर सरपंच उर्मिला, प्रतिनिधि सतबीर पेटवाड़, लीलाराम, बलजीत, महेंद्र सहित आदि मौजूद रहे।