फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17 death, 857 new corona patient and 544 discharge from hospital in HIsar

857 संक्रमित, 17 की मौत, 544 ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 02 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
17 death, 857 new corona patient and 544 discharge from hospital in HIsar
हिसार। जिले में पिछले 7 दिनों में 87 मरीज कोरोना संक्रमण से लड़ाई में दम तोड़ चुके हैं। ज्यादातर मरीज शुगर, बीपी और सांस जैसी बीमारियों से ग्रस्त थे। यह आंकड़ा 25 अप्रैल से 1 मई तक का है। इस शनिवार को 897 नए संक्रमित मरीज मिले और 17 की मौत हो गई। जिले में अब तक 467 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर भी सैंपलिंग का दबाव बढ़ गया है। पिछले 3 दिनों से हर रोज 4000 से अधिक सैंपल नहीं हो रही है। यह परिणाम फील्ड टीम के बढ़ाने से ही देखने को मिला है। ऐसे में अग्रोहा एवं एनआरसीई लैब में सैंपल जांच का काम अधिक होने का कारण विभाग को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। मरीजों के पास रिपोर्ट पहुंचने में 5 से 7 दिन लग जाते हैं। संक्रमित मरीजों की पहचान जल्द कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ और दिल्ली की दो निजी कोविड-19 लैब से अनुबंध किया है। शनिवार से ही इन दोनों लैब में सैंपल भेजने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए बाकायदा समय निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन

केस बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने अग्रसेन भवन के 37 कमरों में आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की है। फिलहाल इस केयर सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी या अन्य कोई स्टाफ रखने की अलग से व्यवस्था की है, जिसकी जिम्मेदारी दंत चिकित्सक डॉक्टर रवि चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल दूसरी लैब से था अनुबंध
पिछले साल विभाग ने गुरुग्राम स्थित कोर डायग्नोस्टिक्स लैब से अनुबंध किया था। अब की बार विभाग ने दिल्ली और चंडीगढ़ की अतुल्य लैब से अनुबंध किया है।
4.48 लाख के सैंपल टेस्ट
जिले में शनिवार को संक्रमण के 857 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि 544 संक्रमित कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज भी हुए है। जिले में 448760 लोगों की टेस्टिंग में अभी तक संक्रमण के 30652 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 23 हजार 54 संक्रमित कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले में अभी 7134 सक्रिय मरीज हैं। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 75.21 प्रतिशत हो गया है।
इन लोगों ने हारी कोरोना जंग
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों में 7 महिलाएं, एक युवा और बाकी व्यक्ति शामिल है। ढाड़, ढंढेरी, अर्बन एस्टेट 2, सेक्टर 14, ढाणी गारण, सोरखी, कुलेरी, अमरदीप कॉलोनी, शिवनगर, सेक्टर 16, सेक्टर 15 से 2, खरड़ अलीपुर गांव से 2, शिव कॉलोनी, भाणा सहित उकलाना की इंद्र कॉलोनी के रहने वाले थे। इनमें से दो मृतक ऑक्सीजन और बाकी वेंटिलेटर पर निर्भर थे। एक की होम आइसोलेट में मौत हुई ।
अब नए कंटेनमेंट जोन की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में नए कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। लॉकडाउन के चलते लोगों का आवागमन कम है। इसलिए लॉकडाउन के बाद ही बनाए जाएंगे। जिनमें सेक्टर 14, सेक्टर 15 सहित सहित अन्य क्षेत्र शामिल होंगे। अब तक अर्बन स्टेट दो, सूर्य नगर, मॉडल टाउन और ऋषि नगर कंटेनमेंट जोन में हैं।

केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
अग्रसेन भवन स्थित केयर सेंटर में शनिवार सुबह विधायक डॉ. कमल गुप्ता निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केयर सेंटर में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान से व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया। मौके पर डॉ. राजेश एवं एएनएम सुदेश भी मौजूद रहे। केयर सेंटर में तीन से चार मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed