{"_id":"5cb8d1e6bdec22144a274534","slug":"161555616230-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के आगे आया सांड़, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के आगे आया सांड़, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रोहा। गांव खासा महाजन के पूर्व सरपंच सीताराम के 19 वर्षीय बेटे विजय की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
टोल प्लाजा पर तीनों दोस्त चलाते थे कैंटीन
जानकारी के अनुसार लांधड़ी टोल प्लाजा पर 19 वर्षीय विजय, 25 वर्षीय सुनील व 18 वर्षीय सुरेश तीनों दोस्तों ने कैंटीन खोल रखी है। हर रोज की तरह बुधवार रात को करीब 9:30 बजे तीनों दोस्त कैंटीन बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर खासा महाजन आ रहे थे कि रास्ते में अग्रोहा से दो किलोमीटर की दूरी पर गांव रिसालुखेड़ा मंदिर के पास दो सांड़ आपस में लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। मगर वहां विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील व सुरेश का इलाज जारी है। आपातकालीन विभाग के सीएमओ डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।