फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   टोल टैक्स की दरों में 5 से 40 रुपये तक की वृद्धि, आज से सफर होगा महंगा

टोल टैक्स की दरों में 5 से 40 रुपये तक की वृद्धि, आज से सफर होगा महंगा

Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स की दरों में 5 से 40 रुपये तक की वृद्धि, आज से सफर होगा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एक अप्रैल से प्रदेश के सभी टोल टैक्स किरायों में वृद्धि हो जाएगी, जिस कारण सफर भी महंगा होगा। यह वृद्धि कार से लेकर सात या सात से अधिक एक्सल वाले वाहनों में 5 रुपये लेकर 40 रुपये तक की गई है। जिले की सीमाओं से गुजर रहे हाईवे पर चार टोल आते हैं।
जिले में चंडीगढ़ रोड पर बाडोपट्टी, राजगढ़ रोड पर चौधरीवास, सिरसा रोड पर अग्रोहा के समीप और दिल्ली रोड पर सातरोड़ (रामायण) गांव के पास टोल प्लाजा स्थापित हैं। इन सभी पर एक अप्रैल से बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूला जाएगा। यदि कोई व्यक्ति हिसार से कार द्वारा रोहतक तक जाएगा तो उसे पहले सिंगल साइड के सातरोड़ (रामायण) टोल पर 70 और रोहतक के समीप मदीना टोल पर 60 रुपये देने पड़ते थे। कुल 130 रुपये टोल टैक्स में रोहतक पहुंचते थे, लेकिन अब इनमें दोनों जगह 5-5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 10 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। यदि अप-डाउन की पर्ची कटवाएंगे तो पहले इसके लिए दोनों टोल पर 175 लगते थे, वहीं अब 195 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


टोल का ये पड़ेगा असर
टोल के चार्ज में बढ़ोतरी होने का असर कई जगह दिखाई देगा। टोल टैक्स में वृद्धि के चलते हरियाणा रोडवेज की बसों के किराए में भी वृद्धि संभव है। हालांकि थोड़ी दूरी तक इसका कम असर दिखेगा, लेकिन हिसार से चंडीगढ़ जाना हो तो पांच टोल (पेहोवा वाला शुरू नहीं हुआ) पड़ेंगे, जिस कारण किराए में 5 से 10 रुपये तक का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लोडिंग वाहनों के दामों में भी इसका असर पड़ेगा और लोडिंग टैंपो, ट्रक आदि संचालक या यूनियन इनमें वृद्धि कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाडोपट्टी टोल
कैटेगिरी - एक साइड - रिटर्न यात्रा - मंथली पास
वाहन - पहले/अब - पहले/अब - अब
कार-जीप - 90/95 - 135/145 - 3190
लाइट मोटर व्हीकल कमर्शियल - 150/155 - 220/230 - 5155
बस-ट्रक - 315/325 - 465/485 - 10800
थ्री एक्सल वाहन - 345/355 - 510/530 - 11780
4-6 एक्सल वाहन - 495/510 - 730/760 - 16935
7 या उससे ज्यादा एक्सल वाहन - 600/620 - 890/930 - 20620

चौधरीवास टोल
कैटेगिरी - एक साइड - रिटर्न यात्रा - मंथली पास
वाहन - पहले/अब - पहले/अब - अब
कार-जीप - 50/55 - 75/85 - 1850
लाइट मोटर व्हीकल कमर्शियल - 85/90 - 125/135 - 2985
बस-ट्रक - 180/190 - 260/280 - 6260
थ्री एक्सल वाहन - 195/205 - 285/305 - 6830
4-6 एक्सल वाहन - 280/295 - 410/440 - 9815
7 या उससे ज्यादा एक्सल वाहन - 340/360 - 500/540 - 11950

नरवाना टोल
कैटेगिरी - एक साइड - रिटर्न यात्रा - मंथली पास
वाहन - पहले/अब - पहले/अब - अब
कार-जीप - 65/70 - 95/105 - 2360
लाइट मोटर व्हीकल कमर्शियल - 110/115 - 160/170 - 3815
बस-ट्रक - 230/240 - 340/360 - 3990
थ्री एक्सल वाहन - 250/260 - 370/390 - 8715
4-6 एक्सल वाहन - 360/375 - 535/565 - 12530
7 या उससे ज्यादा एक्सल वाहन - 440/460 - 645/685 - 15250

सातरोड़ (रामायण) टोल
कैटेगिरी - एक साइड - रिटर्न यात्रा - मंथली पास
वाहन - पहले/अब - पहले/अब - अब
कार-जीप - 70/75 - 105/110 -
लाइट मोटर व्हीकल कमर्शियल - 115/120 - 175/180
बस-ट्रक - 240/250 - 340/350 -
थ्री एक्सल वाहन - 260/270 - 400/410 -
4-6 एक्सल वाहन - 375/390 - 570/585 -
7 या उससे ज्यादा एक्सल वाहन - 455/475 - 695/715 -


टोल टैक्स के चार्ज में बढ़ोतरी रुटीन प्रक्रिया है। ये हर साल रिवाइज होते हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए जाते हैं। नया रेट एक अप्रैल से लागू है।
- दिनेश कुमार, मैनेजर, बाडोपट्टी टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed