फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीएमसी सहित नगर निगम के 1

डीएमसी सहित नगर निगम के 1

Wed, 27 Mar 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
डीएमसी सहित नगर निगम के 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर सहित नगर निगम के 18 अधिकारी शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था को जांचेंगे। प्रत्येक अधिकारी महीने में कम से कम एक बार औचक निरीक्षण करके इन शौचालयों की सुविधाओं को जानेंगे। इसके बाद अपनी निरीक्षण रिपोर्ट डीएमसी को सौंपेंगे।
शहर के 56 शौचालयों की सूची अधिकारियों को सौंप दी गई है। इन शौचालयों के रखरखाव और देखभाल की जिम्मेदारी दो निजी एजेंसियों को दी हुई है। अगर किसी शौचालय के निरीक्षण के दौरान खामियां पाई गई तो संबंधित एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को इन शौचालयों की दी गई जिम्मेदारी
डीएमसी पीके हुड्डा - नागरिक सेवा केंद्र में ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर बने शौचालय
ईओ हरदीप सिंह - नगर निगम में बने दो शौचालय व एमसी कॉलोनी का शौचालय
एक्सईएन एचके शर्मा - सीआईडी दीवार के पास बना यूरिनल व पटेल नगर सब्जी मंडी में बना यूरिनल
एक्सईएन संदीप कुमार - दिल्ली रोड ग्रीन बेल्ट के पास बने चार मूत्रालय
एमई प्रवीन कुमार - कैंप चौक व जयदेव की ढाणी में बने मूत्रालय
एमई अमित कौशिक - आजाद नगर में दमकल केंद्र के पास व पेट्रोल पंप के पास बना शौचालय
एमई सुरेश गोयल - ऑटो मार्केट के पास पड़ाव गुजरान के अलावा नगर सुधार मंडल के सभी शौचालय
जेई गंगाधर - छाजूराम पार्क, मधुबन पार्क के पास बने शौचालय व आईजी ऑफिस के नजदीक का यूरिनल
जेई कर्मपाल - अमरदीप कॉलोनी व सच मार्केट का शौचालय, मलिक का मूत्रालय
जेई अनिल मोहिल - सिटी थाना रोड मूत्रालय, कोर्ट कैंपस वकील पार्किंग का यूरिनल, लघु सचिवालय यूरिनल
जेई नीतिश कुमार - मिलगेट रोड, भारत नगर शौचालय, शांति नगर, जलेबी चौक व जहाजपुल यूरिनल
जेई आरडी शर्मा - डाबड़ा चौक व सैलजा कोठी के पास बने मूत्रालय, जिंदल चौक का यूरिनल
जेई शिवम - इंद्रप्रस्थ कॉलोनी व रेलवे रोड के शौचालय, डाकघर के पास, पालिका बाजार के मूत्रालय
जेई कुलदीप - मोती बाजार, मुलतानी चौक मूत्रालय, कटला रामलीला यूरिनल
जेई मयंक - पुरानी सब्जी मंडी के पास बने मूत्रालय, महाबीर कॉलोनी के पास शौचालय, सैनी स्कूल के पास यूरिनल
बीआई अमित बेरवाल - सातरोड़ खुर्द व सातरोड़ खास के शौचालय
बीआई सुनील लांबा - नागोरी गेट यूरिनल, सिटी थाना रोड यूरिनल
एचवीसी कृष्ण कुमार - पुरानी सब्जी मंडी यूरिनल ब्लॉक व कुम्हार धर्मशाला के पास मूत्रालय

शहर के सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। महीने में एक दिन निर्धारित किए गए शौचालयों का निरीक्षण कर अधिकारी रिपोर्ट सौंपेंगे। जो कमियां मिलेंगी, उनको ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरदीप सिंह, ईओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed