फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उतम नगर में सांड ने मचाया तांडव, डॉक्टर सहित 10 से ज्यादा लोग घायल

उतम नगर में सांड ने मचाया तांडव, डॉक्टर सहित 10 से ज्यादा लोग घायल

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
उतम नगर में सांड ने मचाया तांडव, डॉक्टर सहित 10 से ज्यादा लोग घायल
हांसी में सांड़ ने मचाया तांडव, डॉक्टर सहित 10 से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हांसी। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर के लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी हैं। शहर को पशु मुक्त घोषित करने वाले प्रशासन को लोगों की जिंदगी से कोई सरोकार नहीं है। रविवार को शहर के उत्तम नगर क्षेत्र में एक लावारिस सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ के हमले से सिसाय सीएचसी में आयुष चिकित्सक डॉ. जोगिंद्र रेढू सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सांड़ के तांडव के चलते क्षेत्र में कई लोग घायल हो गए और अनेक ने भागकर अपनी जान बचाई।
लावारिस सांड़ ने यहां पहला हमला मलिक अस्पताल रोड पर नहर के समीप रमेश नामक व्यक्ति पर किया। करीब 45 वर्षीय नारनौंद के सफाखेड़ी क्षेत्र निवासी रमेश अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए हांसी आए थे। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी भर्ती है। रविवार सुबह करीब छह बजे वह सैर कर रहे थे। इस दौरान मलिक अस्पताल रोड पर नहर के समीप सांड़ ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया व उनके पेट पर वार किया। घायल अवस्था में किसी तरह वह खंभे के पीछे छिप गए। सांड़ ने फिर भी उन पर हमले का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, जिसके बाद सांड़ आगे की तरफ भाग गया। रमेश को क्षेत्र में स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। रमेश के परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने उनका ऑपरेशन किया है, फिलहाल उन्हें होश नहीं आया है।
विज्ञापन

उत्तम नगर में किया हमला
इसके बाद सुबह करीब सात बजे सांड़ ने दूसरा हमला उत्तम नगर की इंद्रसेन अस्पताल वाली गली में किया। क्षेत्र निवासी डॉ. जोगिंद्र रेढू सिसाय सीएचसी में आयुष चिकित्सक के पद पर तैैनात हैं। वह सुबह पैदल दूध लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बंसी की दुकान के समीप सांड़ ने उन्हें पटक दिया। इस हमलें में डॉ. जोगिंद्र के गुप्तांग पर गहरी चोट आई है। लोगों पर हमले करने वाला सांड़ पूरी तरह से अनियंत्रित था। जब आसपास के लोग लाठी लेकर उसे भगाने पहुंचे तो भागते समय सांड़ ने एक बार फिर जमीन पर गिरे पड़े डॉ. जोगिंद्र पर सींगों से वार किया। उन्हें भी हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। सांड़ इस कदर उग्र था कि उसने एंबुलेंस पर भी कई बार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सांड़ श्री कृष्णा कृपा मंदिर वाली गली में एक आवास में घुस गया, जहां लोगों ने उसे लाठी मारकर भगाया। यहां भी कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा सांड़ ने टावर कॉलोनी क्षेत्र में दूध की डेयरी के समक्ष एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे श्रमिक के दो साल के बच्चे को भी पटक दिया। गनीमत रही कि बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई।
बीते दिनों भी कर चुका हमले
मलिक अस्पताल रोड पर आसपास के लोगों ने बताया कि सांड़ कई लोगों को घायल कर चुका है। बीते दिनों भी सांड़ ने कई लोगों पर हमला किया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पशुओं को खुलेआम छोड़कर उनकी जिंदगियां दांव पर लगा दी हैं। प्रशासन को उनकी परेशानी से कोई सरोकार नहीं हैं। हैरत की बात है कि इतना होने के बावजूद प्रशासन की ओर से सांड़ को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए। क्षेत्र के लोगों ने स्वयं ही अपने स्तर पर सांड़ को काबू कर बांधा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। बाद में गोशाला सदस्य भी मौके पर पहुंच गए व सांड़ को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद जाकर सांड़ काबू में आया। इस घटना के चलते क्षेत्र के लोगों में खौफ का माहौल है।

संज्ञान लेकर नप को इस पर काम करने के लिए कहा जाएगा : एसडीएम
बीच-बीच में कई बार लावारिस पशु आ जाते हैं। इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अगर नगर परिषद इस पर काम नहीं कर रही है तो इस पर संज्ञान लिया जाएगा। जानकारी ली जाएगी कि कितने लावारिस पशु हैं। नगर परिषद को इस दिशा में कार्य करने के लिए कहा जाएगा और शहर को पशु मुक्त किया जाएगा।
-विरेंद्र सहरावत, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed