{"_id":"5c89548fbdec221448558abe","slug":"161552503951-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक लावारिस पशु आया बाइक के आगे, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक लावारिस पशु आया बाइक के आगे, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सिरसा के पंजवाना गांव निवासी 27 वर्षीय जगदीश की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदीश के चाचा के लड़के रॉकी ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह और उसका दोस्त पवन बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में परशुराम चौक के पास अचानक एक लावारिस पशु बाइक के आगे आ गया और जगदीश व पवन दोनों सड़क के किनारे जा गिरे। उस दौरान जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया और पवन को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। सिरसा के सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
भाई रॉकी ने बताया कि जगदीश पेंटिंग का काम करता था। वह और उसका दोस्त पवन दुकान से कोई काम के लिए बाजार की तरफ जा रहे थे और रास्ते में ही हादसा हो गया। जगदीश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जगदीश की शादी को लगभग दो साल हुए थे और उसकी करीब दो महीने की एक बेटी भी है।