{"_id":"5b201a884f1c1b315d8b4b60","slug":"161528830600-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंदोलन नहीं सरकार की पोल खोल अभियान चलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंदोलन नहीं सरकार की पोल खोल अभियान चलाएंगे
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक मंगलवार को हिसार की अदालत में पेश हुए। मलिक समेत अन्य लोगों पर साल 2015 में बुड़ाक गांव के पानी के लिए रास्ता रोकने के मामले में केस दर्ज किया गया था। वहीं मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार जाटों के साथ धोखा कर रही है। जाट समाज ने प्रदेश सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो 16 अगस्त से प्रदेश भर में सरकार का विरोध शुरू करेंगे। जिस गांव में सीएम या मंत्री का प्रोग्राम होगा वहां जाकर अपना विरोध जताएंगे। प्रदेेश भर में गांव-गांव जाकर समितियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
बुड़ाक गांव के पानी के लिए रास्ता रोकने के मामले में अदालत में पेशी पर आए यशपाल मलिक ने कहा कि हम समाज को साथ लेकर चलेंगे। भाजपा सरकार लगातार षड्यंत्र कर रही है। बार-बार हमारे साथ धोखा किया जा रहा है। जाट आरक्षण के नाम पर पिछले तीन साल से गुमराह किया जा रहा है। सरकार जाट आरक्षण के केस वापस लेने सहित अन्य मामलों में वादे पूरे नहीं कर रही। सरकार को 15 अगस्त तक का समय दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने हमसे धोखा किया तो राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जाकर भाजपा की हकीकत को जनता के सामने लाएंगे। अगले दो महीने में पूरी रणनीति तय कर लेंगे। 15 अगस्त आजादी पर्व मनाने के बाद सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू कर देंगे।
जिला स्तर पर सम्मेलन
यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश भर में जिला स्तर पर भाईचारा सम्मेलन किए जाएंगे, जिसमें सभी जातियों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश में भाईचारा खराब करने के लिए फिर से षड्यंत्र रचा जा सकता है।