फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हमारी सरकार बनी तो हिसार तक आएगी मेट्रो- दीपेंद्र हुड्डा

हमारी सरकार बनी तो हिसार तक आएगी मेट्रो- दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 12 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमारी सरकार बनी तो हिसार तक आएगी मेट्रो- दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनक्रांति की रथयात्रा प्रदेश की राजनीति को बदलेगी। अब यह रथयात्रा भाजपा को सत्ता से बाहर करने के बाद ही थमेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो मेट्रो को हिसार तक लाएंगे।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोमवार की देर शाम आजाद नगर में आयोजित संकल्प सभा में पहुंचे थे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने दस साल में विकास किया। हमारे समय में 27 यूनिवर्सिटी प्रदेश में बनी। जिसमें 15 सरकारी तथा 12 प्राइवेट यूनिवर्सिटी थी। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिवर्सिटी बनाई हो तो गिनाएं। कांग्रेस के समय में एम्स, आईआईएम, आईएमटी प्रदेश में आए। भाजपा सरकार ऐसा कोई संस्थान लाई हो तो बताए। हमने गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़ को मेट्रो से जोड़ा। सोनीपत तक मेट्रो का प्रोजेक्ट था। भाजपा ने एक भी शहर में मेट्रो का प्रोजेक्ट दिया हो तो बताएं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा में मेट्रो को आगे बढ़ाएंगे। मेट्रो को रोहतक से होते हुए हिसार तक लाएंगे। भाजपा सरकार ने तो हिसार के एयरपोर्ट को रोकने का काम किया। रोहतक के एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को खारिज कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए विकास कराए। भाजपा ने प्रदेश को विनाश की ओर ले जाने का काम किया। नंबर वन की ओर बढे़ हरियाणा को विकास में पिछड़ा बना दिया। हर वर्ग सड़कों पर है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री संपत सिंह ,गौरव सिंह, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, कांग्रेसी नेता धर्मबीर गोयत, निगम पार्षद कर्मबीर ढिल्लो सहित ,बीर सिंह दलाल, जिला पार्षद रमेश श्योराण, सत्यवान नैन, नरेंद्र शर्मा, हरज्ञान सिंह ख्यालिया सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र ने पांच जगह पी चाय
दीपेेंद्र हुड्डा ने हरज्ञान ख्यालिया, सतीश ढांडा, प्रमोद पंवार, सुरेंद्र शर्मा, किशनलाल के आजाद नगर स्थित आवास पर जलपान किया। निगम पार्षद कर्मबीर ढिल्लो ने कांग्रेस को ज्वाइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed