{"_id":"5b1c234d4f1c1ba46e8b740b","slug":"161528570701-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बारिश
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए शनिवार का दिन हल्की बरसात लेकर आया। इसके बाद तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। हिसार शहर में 2.8 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। अग्रोहा, उकलाना, बरवाला सहित कई अन्य एरिया में 26 एमएम बरसात हुई।
पिछले कई दिन से लोग गर्मी से बेहाल थेे। शनिवार की सुुबह से आसमान में बादलों का आवागमन था। दोपहर करीब पौने तीन बजे तेज धूल भरी आंधी आई। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। शाम करीब साढे़ पांच बजे एक बार फिर से बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार हिसार शहर में 2.8 एमएम बरसात रिकॉर्ड हुई है। अग्रोहा, बरवाला में 20 से 26 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यह बरसात आई है। रविवार को भी बरसात होने की आशंका है। मामूली बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। शनिवार को यह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बरसात होने की आशंका है। सोमवार व मंगलवार को आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन