{"_id":"5b0b04644f1c1bf16e8b4ec2","slug":"161527448676-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत रवाना होने से पहले जलाई एन्हांसमेंट नोटिस की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत रवाना होने से पहले जलाई एन्हांसमेंट नोटिस की प्रतियां
Updated Mon, 28 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एन्हांसमेंट को लेकर प्रदेशस्तरीय अनशन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन ने हुडा की ओर से भेजे गए नोटिसों की प्रतियां जलाईं। सेक्टरवासियों ने कहा कि एन्हांसमेंट के खिलाफ हमारा युद्ध पानीपत के मैदान में ही खत्म होगा।
पानीपत में राज्यस्तरीय अनशन में हिसार जिले सहित प्रदेशभर के लोग पानीपत पहुंचेंगे। पूरे हरियाणा के अलग-अलग जिलों में जाकर सेक्टरवासियों से संपर्क किया गया है। हर जिले से बड़ी संख्या में लोग पानीपत पहुंचेंगे। सेक्टरवासियो को एन्हांसमेंट के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस तरह से नोटिस भेजाना सरासर गलत है। एन्हांसमेंट में केलकुलेशन शीट भी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
रविवार को पानीपत में अनशन के लिए रवाना होने से पहले सेक्टरवासियों ने सेक्टर 16-17 के कम्युनिटी सेंटर के पास हुडा की ओर से भेजे गए नोटिस की प्रतियां जलाईं। प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारबाजी की।
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट सेक्टर कन्फेडरेशन के कन्वीनर यशवीर मलिक ने कहा कि जब हरियाणा के तमाम सेक्टरवासी री केलकुलेशन की मांग कर रहे हैं तो वहीं सरकार 40 प्रतिशत रिबेट के नाम पर सेक्टरवासियों को लूटने का काम कर रही है। सेक्टरवासी री केलकुलेशन का नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे। इसमें सीएम ने दो महीने इंतजार करने को कहा। अब सरकार की इस नाइंसाफी को सहन नहीं किया जाएगा। पानीपत में रविवार से राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया है। इसमें हरियाणा के 20 जिलों से सेक्टरवासी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन अलग अलग जिलों के सेक्टरवासी अनशन करेंगे। जब तक सरकार एन्हांसमेंट को लेकर सेक्टरवासियों की मांग नहीं मानेगी, तब तक अनशन जारी रहेगा।
ये हुए रवाना
अनशन को लेकर कन्फेडरेशन जिला प्रधान सतपाल ठाकुर, सेक्टर 16-17 आरडब्लूए महासचिव नरेंद्र पिलानिया सरसाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतबीर कुंडू, कुलबीर दूहन, सद्भावना संस्था के प्रधान अमित ग्रोवर, सेक्टर 9-11 प्रधान बीर सिंह बामल, सेक्टर 14 के प्रधान रविंद्र ढांडा, डीएस खरब, सेक्टर-15 के प्रधान योगराज गर्ग, उपप्रधान शमशेर पनिहार, सेक्टर 3-5 प्रधान बलवंत बूरा, वीरेंद्र चबरवाल, बलबीर लाठर, बलवान पूनिया, सूरजा राम झाझड़िया, हवा सिंह नांदल, राम सिंह तरड़, बलवान सिंह गिल, वेद सिहाग, इंद्र सिंह मलिक, सुरेंद्र पूनिया, नरेंद्र गर्ग, ओपी श्योकंद, मनोज कुमार हांसी, चुन्नी लाल शर्मा, डॉ जयवीर, डॉ धूप सिंह, अभिनीत चौधरी, संजीव सूरी, सुरेश चावला, जोगिंद्र मोंगा, राजीव भाटिया समेत अन्य रवाना हुए।