{"_id":"5ada41264f1c1b5f098b59cc","slug":"161524252966-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला रोडवेज डिपू को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रोडवेज डिपू को मिले
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रोडवेज डिपो को 83 नए ड्राइवर मिल गए हैं। अब परिवहन व्यवस्था पहले से कहीं अधिक बेहतर होगी। नए रूटों पर भी बसें चलने की संभावनाएं बनी है। इसके अलावा काम का बोझ झेल रहे पुराने ड्राइवरों को भी नियमित रूप से साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा। खासकर और बसें भी चलाई जा सकेंगी। कुछ ऐसे रूट भी बनाए जा सकेंगे, जहां डिपो की कमाई बढ़ सके।
अब डिपो में चालकों की संख्या हुई 358
इस भर्ती से पहले हिसार डिपो में 275 ड्राइवर कार्यरत थे। 83 नए ड्राइवर भर्ती होने के बाद डिपो में अब 358 ड्राइवर हो गए हैं। पुराने ड्राइवरों के हालात ऐसे हैं कि पिछले दस साल से साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था ही ठप पड़ी थी। ड्राइवरों को सिर्फ इमरजेंसी में ही अवकाश मिल पाता था। आपातकालीन स्थितियों में भी भेजने के लिए रोडवेज के पास ड्राइवरों की कमी नहीं रहेगी।
हांसी सब डिपो में भी जाएंगे ड्राइवर
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि हिसार डिपो के अलावा सब डिपो में भी लंबे समय से चल रही ड्राइवरों की समस्या खत्म होगी। डिमांड के अनुुसार हांसी सब डिपो में तीन या चार ड्राइवरों को भेजा जाएगा, जिससे वहां भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लंबे रूटों पर भी होगा फायदा
हिसार डिपो से करीब 150 अलग-अलग रूटों पर बसें जाती हैं। इनमें 22 टाइम चंडीगढ़ रूट, जबकि 23 टाइम दिल्ली-हिसार-सिरसा रूट के हैं। इन दोनों रूटों पर विभाग को अक्सर चालकों की कमी महसूस होती थी। अब इन रूटों पर भी चालकों की कमी नहीं रहेगी। प्रतिदिन निर्धारित किए गए बसों के किलोमीटर भी पूरे होंगे। ड्राइवरों को लंबे रूटों पर डबल ड्यूटी से भी छुटकारा मिलेगा।
डिपो में 83 नए ड्राइवरों की ज्वाइनिंग करवाई है। इससे यात्रियों को भी फायदा होगा। फिलहाल सभी चालक हिसार डिपो में ज्वाइन कर रहे हैं। बाद में आवश्यकता अनुसार सब डिपो में भी भेज दिए जाएंगे।
आरके श्योकंद, यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो