फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कोर्ट में लेकर आई आरोपी को पुलिस

कोर्ट में लेकर आई आरोपी को पुलिस

Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में लेकर आई आरोपी को पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को झज्जर से सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। काणा के साथ उसके एक साथी आशीष उर्फ बिलिया को भी पूछताछ के लिए लाया गया है। बालसमंद चौकी में दर्ज एक करोड़ की चौथ मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेएमआईसी पुनीत लिंबा की कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों को जयपुर और पानीपत लेकर जाएगी। फर्द इंसाफ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जयपुर और पानीपत में वारदात में प्रयोग की बाइक और हथियार छिपा रखे हैं।
जून में की थी पेट्रोल पंप पर फायरिंग
जून में काणा गैंग के साथी आशीष उर्फ बिलिया और उसके साथियों ने रविकांत के पेट्रोल पंप पर आठ-नौ फायर किए थे। बालसमंद में पंप पर फायरिंग कर एक चिट्ठी फेंक गए। इसके माध्यम से उन्होंने एक करोड़ की चौथ मांगी थी। चिट्ठी के पीछे उन्होंने पानू गैंग का साजिद खान नाम लिखा था।
विज्ञापन

साजिद को राजस्थान जेल से हिसार जेल में शिफ्ट करवाने को रची थी साजिश
आरंभिक पूछताछ में आशीष ने बताया उन्होंने ये साजिश साजिद खान को राजस्थान जेल से हिसार जेल में शिफ्ट करवाने के लिए रची थी। उनकी साजिश थी कि वारदात के बाद उसे हिसार पुलिस यहां ले आएगी और बाद में उसे हिसार सेंट्रल जेल में ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच दिन का मांगा था रिमांड
पुलिस ने इस मामले में दोनों का पांच दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट के समक्ष पुलिस ने आधार बनाया कि शातिर बदमाशों से वारदात में यूज की गई बाइक और काणा से इस मामले में भूमिका के बारे में पूछताछ करनी है। इसके अलावा कितनी और वारदात में ये लोग शामिल रहे हैं, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।

पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे के मर्डर में शामिल होने का आरोप
गैंगस्टर विनोद काणा पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित के भतीजे बिट्टू का मर्डर करने का आरोप भी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार काणा पर मर्डर के 14 मामले सहित 25 मुकदमे दर्ज हैं। झज्जर पुलिस ने हाल ही में उसे उसके आठ साथियों सहित उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed