फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंगाली ढाणी से जेवर, डेढ़ लाख चोरी

मंगाली ढाणी से जेवर, डेढ़ लाख चोरी

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंगाली ढाणी से जेवर, डेढ़ लाख चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मंगाली गांव से कुटिया रोड की एक ढाणी में घुसकर चोर डेढ़ लाख रुपये और जेवर चुरा ले गए। ढाणी मालिक राजकुमार का परिवार घर में ताले लगाकर शोक जताने एक रिश्तेदारी में गया था। वारदात वीरवार को दिनदहाड़े हुई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंगाली निवासी राजकुमार की कुटिया रोड पर खेत में ढाणी में है। ढाणी मालिक के परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए वीरवार सुबह सात बजे भट्टू एरिया के लिए रवाना हुए। वे रात आठ बजे लौटे तो अंदर घुसकर दंग रह गए। ढाणी के कमरों का ताला टूटा था और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और संदूक के ताले टूटे मिले। सामान चेक करने पर डेढ़ लाख रुपये, जेवर गायब मिले। इसकेे बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरीशुदा माल की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। मंगाली चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केसीसी खाते में जमा करानी थी नकदी
मालिक ने नकदी केसीसी खाते में जमा कराने के लिए रख रखी थी। मगर वह नकदी बैंक में जमा नहीं करवा पाए थे। चोरों ने सूनी ढाणी में घुसकर नकदी के साथ जेवर भी उड़ा लिए। वारदात का पता चलने पर ग्रामीणों का ढाणी में तांता लग गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 56 व 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed