{"_id":"5980e0d24f1c1b6d048b46cd","slug":"161501618386-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब हिसार शहर में चोटी कटने की घटना से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब हिसार शहर में चोटी कटने की घटना से दहशत
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
चोटी काटने का मामला अब हिसार शहर में पहुंच गया है। न्यू योग नगर की गली नंबर एक की महिला कमला देवी सोमवार रात आंगन में सो रही थी। महिला का कहना है कि किसी ने उनकी चोटी काट दी। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
न्यू योग नगर की गली नंबर एक निवासी कमला देवी ने बताया कि शनिवार रात को उनका बेटा सोनू कमरे में सो गया था। वह आंगन में सोई थी और थोड़ी दूरी पर उनके पति छबील दास सोए थे। वे सब साढे़ 10 बजे तक जाग रहे थे और उसके बाद सो गए थे। उसके पति छबीलदास मंगलवार सुबह छह बजे उठे। उन्होंने देखा कि मेरी चोटी आधी कटी हुई है और कटा हुआ हिस्सा जमीन पर पड़ा है। तब उसे उठाकर बताया गया।
मोहल्ले में दहशत का माहौल
महिला कमला देवी की चोटी कटने की बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
मुझे नहीं पता, किसने काटी चोटी : कमला
कमला देवी का कहना है कि उसे नहीं पता किसने उसकी चोटी काटी है। उसे नींद में यह अहसास ही नहीं हुआ कोई चोटी काट रहा है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न उनको इस बारे में किसी पर शक है। वे अब रात को अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन
न्यू योग नगर के छबील दास के मकान में उसकी पत्नी की चोटी काटने की सूचना मिली थी। हम मौके पर गए थे। इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और सजग रहें।
-दयानंद, इंचार्ज 12 क्वार्टर चौकी हिसार
आदमपुर और खरकड़ा में कट चुकीं चोटियां
आदमपुर गांव के पश्चिमी पाना में शनिवार रात शेर सिंह का परिवार आंगन में सोया था। रविवार सुबह उसकी पत्नी कमला की चोटी कटी मिली थी। इसके अलावा रविवार रात को बरवाला के पास के गांव खरकड़ा में महिला रोशनी कमरे में अकेली सोई थी। परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। रोशनी की किसी ने चोटी काट दी थी। वह डर गई थी। परिजनों ने उसका एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।