फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिन का तापमान एक डिग्री गिरा तो रात का पांच डिग्री बढ़ा

दिन का तापमान एक डिग्री गिरा तो रात का पांच डिग्री बढ़ा

Wed, 12 Jun 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
दिन का तापमान एक डिग्री गिरा तो रात का पांच डिग्री बढ़ा
हिसार। लगातार दूसरे दिन भी शहर का दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, जिससे मंगलवार को भी शहरवासी गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण उमस ने भी लोगों को परेशान किया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 12 व 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल और कहीं-कहीं हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। सुबह दस बजे के लगभग छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कुछ देर में ही मौसम थोड़ा साफ हो गया। इसके बाद उमस व सूर्य की तेज गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शाम को सूर्य ढलने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को दिन में 9.8 घंटे तक सूर्य चमका। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा 82 प्रतिशत रही। साथ ही हवा की गति 3.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 46.4 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बढ़ा रात का तापमान
एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार आसामन में बादल छाए रहने के कारण गर्मी वातावरण से बाहर नहीं जा पाती, जिस कारण से तापमान में एक साथ इतनी बढ़ोतरी होती है। आसमान साफ होने के साथ तापमान में गिरावट आ जाती है।

झुलसाने वाली गर्मी से सड़क का तारकोल भी पिघला
शहर का तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस रहने से सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। शहर के नागोरी गेट पर सड़क पर बिछाया गया तारकोल भी पिघलना शुरू हो गया है। शहर में कई जगहों पर ऐसा नजारा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed