फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिन का तापमान फिर पहुंचा 45 डिग्री के पार

दिन का तापमान फिर पहुंचा 45 डिग्री के पार

Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिन का तापमान फिर पहुंचा 45 डिग्री के पार
हिसार। शहर का दिन का तापमान रविवार को एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस कारण से एक बार फिर से झुलसाने वाली गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर शुरू कर दिया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील, गर्म व खुश्क रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 11 व 12 जून को प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। इससे शहर के तापमान मे गिरावट आई थी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मगर शनिवार से दोबारा दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। रविवार को भी यह जारी रहा। रविवार को दिन के तापमान में लगभग एक डिग्री और रात के तापमान में 0.03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तरह एक बार फिर से गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। हालांकि अवकाश होने के चलते लोग गर्मी से बचने के लिए घर में ही रहे। दिन ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। वहीं जो लोग मजबूरी में घर से बाहर निकले, वो गर्मी से बचाव के लिए मुंह व सिर ढककर निकले और बाहर ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। उधर दिन ढलने के साथ पार्कों में थोड़ी चहल-पहल रही। रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 44.4 व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
9 जून -45.3 -24.5
8 जून -44.4 -24.1
7 जून -43.0 -23.7
6 जून -43.5 -30.1
5 जून -44.9 -27.3
4 जून -44.0 -28.5
3 जून -45.0 -29.0
2 जून -45.0 -28.3
1 जून -45.6 -25.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed