फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार की बेटी दीपिका के दम पर हरियाणा दूसरी बार बना चैंपियन

हिसार की बेटी दीपिका के दम पर हरियाणा दूसरी बार बना चैंपियन

Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार की बेटी दीपिका के दम पर हरियाणा दूसरी बार बना चैंपियन
हिसार। सब जूनियर नेशनल महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दीपिका के दम पर हरियाणा चैंपियन बना है। शुक्रवार को हुए डे-नाइट मैच में हरियाणा ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी को 2-1 से हराया है। हालांकि हाफ समय तक 1-0 से मध्यप्रदेश की टीम आगे रही। इस मैच में हरियाणा की ओर से दोनों गोल दीपिका ने किए हैं। वहीं 15 दिनों तक चली प्रतियोगिता में 19 राज्यों से 342 खिलाड़ी पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को फाइनल मैच में हरियाणा चैंपियन बना है।
विज्ञापन

फाइनल मैच शुरू होने के 15वें मिनट में मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी की सोनिया कोर ने पहला गोल किया। फिर 33वें मिनट में हरियाणा टीम में हिसार की बेटी दीपिका ने अपनी स्टिक का जादू दिखाते हुए पहला गोल दाग दिया। उसके बाद दोनों टीमें काफी देर तक बराबरी पर चलती रही। फिर 56वें मिनट में दीपिका ने एक गोल और कर हरियाणा टीम को जीत दिला दी। इस पूरे मैच में दीपिका की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


दीपिका को मिला प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट
फाइनल मैच में दीपिका के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट दिया गया है। इस दौरान उसे खेल निदेशक भूपेंद्र सिंह ने हॉकी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सेमीफाइनल में दीपिका ने ही दो गोल कर टीम को जीत दिलाई है। दीपिका एचएयू के कैंपस में रहती है। 15 दिनों तक चली प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में दीपिका ने सबसे सर्वाधिक 20 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड तीसरे तो साई की टीम चौथे स्थान पर रही
सुबह तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में झारखंड ने साई को 7-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर साई की टीम रही। इस मैच में झारखंड की टीम में सबसे ज्यादा गोल एलीन ने किए है। इस मौके पर हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक, सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक, विजेंद्र सहारण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed