फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15,188 applications approved for providing benefits of PM Swanidhi Yojana

Hisar News: पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने के लिए 15,188 आवेदन मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
15,188 applications approved for providing benefits of PM Swanidhi Yojana
हिसार। अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक में अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के तहत जिले में विभिन्न बैंकों में 18,208 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15,188 आवेदनों को स्वीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागों की ओर से बैंकों में ऋण के लिए जो आवेदन भेजे जाते हैं, उन्हें शीघ्र स्वीकृत किया जाए। जिन आवेदनों पर आपत्ति लगाई जाती है, उन्हें भी संबंधित विभाग को भेजते हुए सूचित किया जाए ताकि समय रहते उन आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र कराकर ऋण दिया जा सके। सभी बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बीमित कृषकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैंक अधिकारियों ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिले में विभिन्न बैंकों में 8,883 आवेदन प्राप्त हैं, जिसमें से 3984 आवेदकों का लोन स्वीकृत किया गया। इनमें से 3,865 को ऋण वितरित किया गया। ऋण की निर्धारित शर्तों के पूरा न करने के चलते 4803 आवेदनों को बैंकों द्वारा रिजेक्ट किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिला 195.50 करोड़ का ऋण
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक जिले में 13,264 लोगों को 195.50 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 5,33,061 लोगों के खाते बैंक से लिंक किए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जिले में 9,67,748 आवेदनों का पंजीकरण किया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 11 दिसंबर 2024 तक बैंकों में 2,211 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 679 आवेदकों का लोन स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के 255 मामलों से 92 मामलों को मंजूरी दी जा चुकी है, 73 मामलों का वितरण किया जा चुका है और 95 मामले बैंक के पास लंबित हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 11 दिसंबर 2024 तक 377 मामलों में 1101.69 लाख करोड़ रुपये की राशि के 163 आवेदन स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ मंजीत सिंह, नाबार्ड के क्लस्टर हेड रॉबिन सिंह, हिसार एलडीएम विनोद कुमार, सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी नरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed