{"_id":"5cbe1d82bdec2214367b941c","slug":"151555963266-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, इनेलो, बसपा सहित नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, इनेलो, बसपा सहित नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। लोकसभा आम चुनाव-2019 के हिसार संसदीय क्षेत्र-04 से नामांकन के छठे दिन सोमवार को कांग्रेस, इनेलो और बसपा-लोसुपा सहित 9 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनको मिलाकर हिसार लोकसभा चुनाव के लिए 19 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। अब नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन बचा है। हालांकि प्रमुख पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन भरवा दिए गए हैं, लेकिन आखिरी दिन कुछ निर्दलियों द्वारा नामांकन कराया जा सकता है, जिससे प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे भव्य
सोमवार को कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई के बेटे का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन के लिए कांग्रेसी राजगढ़ रोड स्थित कांग्रेस भवन से काफिले के रूप में निकले। इस दौरान भव्य ट्रैक्टर पर सवार थे। उनके साथ उनकी दादी पूर्व विधायक जसमा देवी, पिता विधायक कुलदीप बिश्नोई, माता विधायक रेनुका बिश्नोई, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री संपत्त सिंह, पूर्व सीपीएस दूड़ाराम, चचेरा भाई सिद्धार्थ बिश्नोई भी ट्रैक्टर पर सवार थे। इसके अलावा काफिले में पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, पूर्व विधायक कुलबीर बेनीवाल भी शामिल रहे।
जुलूस की शक्ल में पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता
इनेलो की ओर से सुरेश कोथ ने अपना नामांकन दाखिल कराया। उनके साथ विधायक वेद नारंग, पूर्व विधायक सरोज मोर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अजीत लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, जस्सी पेटवाड़, पूर्व आईपीएस राजसिंह मोर, प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी थे। इनेलो नेता सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे, जहां इनेलो प्रत्याशी के तौर पर सुरेश कोथ का नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इन्होंने भी भरा नामांकन
इसके अलावा सोमवार को बसपा-लोसुपा के सांझे उम्मीदवार सुरेंद्र शर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। वे भी अपने समर्थकों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और नामांकन किया। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र शर्मा शनिवार को नामांकन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे और निर्वाचन अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किया था, लेकिन अधूरा होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन लौटाते हुए उसे भरकर लाने को कहा था।
अधिकारियों के साथ भिड़े दूड़ाराम
जिस समय कांग्रेस के भव्य बिश्नोई को आरओ कार्यलय में नामांकन दाखिल कराने जाना था, उस समय उनके साथ कुलदीप बिश्नोई, अशोक तंवर, जसमा देवी, रेणुका बिश्नोई को अंदर जाना था। ऐसे में पूर्व सीपीएस दूड़ाराम पहले से नामांकन भरने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी के साथ आरओ कार्यालय में घुस गए। वहां जब भव्य अंदर गए तो निर्दलीय प्रत्याशी का अधूरा फार्म होने के कारण आरओ ने उन्हें वापस भेज दिया था, लेकिन दूड़ाराम अंदर ही बैठे रहे। ऐसे में वहां मौजूद तहसीलदार ने उन्हें भी जाने को कहा तो दूड़ाराम ने उनसे कहा कि जानते हो मेरे को। इस पर तहसीलदार ने जवाब दिया कि जान-पहचान बाद में कर लेंगे, फिलहाल आप बाहर जाइए। इसके बावजूद दूड़ाराम नहीं गए तो डीएसपी को बुलाकर उन्हें आरओ कार्यालय से बाहर किया गया।
26 को साफ होगी चुनावी अखाड़े की तस्वीर
26 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद ‘चुनावी अखाड़े’ की तस्वीर साफ होगी कि कौन-कौन इस अखाड़े में ‘दंगल’ के लिए बचता है। प्रदेश में 16 अप्रैल को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हुआ था और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 23 को नामांकन का अंतिम दिन है और 24 को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद 26 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे और 12 मई को मतदान होगा ।
...तो प्रशासन को लगानी होंगी अतिरिक्त ईवीएम
हिसार लोकसभा क्षेत्र के लिए 19 नामांकन आ चुके हैं और एक दिन और बाकी है। 26 अप्रैल को नाम वापसी के दिन यदि 15 प्रत्याशियों से ज्यादा मैदान में टिकते हैं तो प्रशासन को मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था करनी होगी। इसका कारण यह है कि एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों का नाम दर्ज करने की व्यवस्था है। इनमें भी एक खाना नोटा का जरूरी है। ऐसे में केवल 15 प्रत्याशियों के नाम ही एक ईवीएम में दर्ज हो सकते हैं। यदि 15 प्रत्याशियों से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में टिके रहते हैं तो अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था जरूरी हो जाएगी। हालांकि प्रशासन ने इसकी तैयारियों पहले से की हुई हैं।