फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एक तरफ देश का चौकीदार तो दूसरी तरफ अली बाबा व चालीस चोर:कैप्टन अभिमन्यु

एक तरफ देश का चौकीदार तो दूसरी तरफ अली बाबा व चालीस चोर:कैप्टन अभिमन्यु

Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ देश का चौकीदार तो दूसरी तरफ अली बाबा व चालीस चोर:कैप्टन अभिमन्यु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि चार साल के दौरान नारनौंद हलके में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने पिछले 25 सालों में भी नहीं हुए। भारत को फिर से सोने की चिड़िया व समृद्ध बनाने के लिए लोग भाजपा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

कैप्टन ने कहा कि आज देश व प्रदेश में किसी जीजा-साले, एक परिवार व बाप-बेटे का राज नहीं है। लोगों को अपने काम करवाने के लिए अब तेजाखेड़ा, आदमपुर, भिवानी या रोहतक जाने की जरूरत नहीं है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास हो रहा है। मेरिट के आधार पर नौकरियां बच्चों को मिल रही हैं। वित्तमंत्री गांव सीसर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के आयोजक राजेंद्र बेरवाल ने कहा कि नारनौंद हलके में हो रहे विकास व मेरिट के आधार पर मिल रही नौकरियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। वित्तमंत्री ने कहा कि एक तरफ तो देश का चौकीदार है और दूसरी तरफ अली बाबा व चालीस चोर हैं। एक तरफ दमदार नेता है और दूसरी तरफ दागदार नेता हैं। अरविंद केजरीवाल हर रोज कांग्रेस की चौखट पर नाक रगड़ते है लेकिन फिर भी बात नहीं बन रही। देश की जनता के लिए जो व्यक्ति अपना सब कुछ त्याग कर दिन रात देश सेवा के लिए 18 घंटे काम कर रहा है। अब आने वाले समय में युवाओं के रोजगार के लिए नारनौंद क्षेत्र में उद्योग स्थापित करवाए जाएंगे। जिससे हमारे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इस मौके पर राजेंद्र बेरवाल, अजय सिन्धु, राजेंद्र लांबा, आशा खेदड़, जिला पार्षद संजय खर्ब, मास्टर सुंदर गढ़ी, धर्मबीर गुराना, राजा लाठर बास, चेयरमैन राजेश पेटवाड़, जयबीर माजरा, सत्यवान दूहन, रामस्वरूप डाटा, कृष्ण डाटा, आजाद शर्मा, जसमेर भैणी, नरेश वर्मा, रामकेश माजरा, राजेश धर्मखेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed