फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे दिव्यांग

अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे दिव्यांग

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे दिव्यांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विकलांग अधिकार मंच की राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजबीर सरहेड़ा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अमित दिनोदिया ने किया। प्रदर्शन से पहले जिलेभर से आए दिव्यांग एचएयू गेट नंबर चार पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्हें स्थानीय व राज्यस्तरीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने स्थानीय मांगों को इसी महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया और मौके पर ही सीएमओ को निर्देश देते हुए मेडिकल से वंचित दिव्यांगों के लिए सामान्य अस्पताल में छह जून को मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए।


ये उठाईं मांगें
ज्ञापन के माध्यम से विकलांग अधिकार मंच की ओर से रेडक्रॉस में तीन वर्ष से नहीं दिए जा रहे कृत्रिम अंग देने, बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, स्वरोजगार के लिए ऋण की सुविधा देने, सरकार व गैर सरकारी विभागों में दिव्यांग खिड़की का प्रबंध करने, निजी व सरकारी बसों में विकलांगों को आने वाली परेशानी का निवारण करने तथा सभी बसों की खिड़कियों को दिव्यांगानुकुलित बनाए जाने, दिव्यांगों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाते समय राशनकार्ड की अनिवार्यता हटाने तथा दिव्यांगों के सभी कार्यों को सरकारी व गैर सरकारी विभागों में प्राथमिकता से लिए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया। प्रदेशाध्यक्ष ऋषिकेष राजली ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो एक से सात जुलाई तक सभी जिलों के भाजपा सांसदों व विधायकों के मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को सहदेव सिहाग, राहुल खटक, हरिस्वरूप, पंकज शर्मा, राजेश पनिहार, राजबीर सरहेड़ा तथा प्रवीन बड़गुज्जर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामकुमार सिवानी, अशोक लितानी, नेश वर्मा, सुखवीर भुक्कल, चंद्रमोहन, श्यामसुंदर, बलविंद्र लितानी, राजेंद्र, महाबीर कुलेरी, बसाउराम, महेंद्र, संदीप पटेलनगर, सुरेंद्र, सुशील मिलगेट, ईश्वर, सुनील, संदीप, कृष्ण राव, रमेश सोढ़ी, ओमप्रकाश, कृष्ण, नरेश एचएयू, बोधराज, कपिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed