फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एमपी बोले - डीसी साहब ...मैट खरीदने के लिए बीडीपीओ मांग रहा है 10 प्रतिशत कमीशन

एमपी बोले - डीसी साहब ...मैट खरीदने के लिए बीडीपीओ मांग रहा है 10 प्रतिशत कमीशन

Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एमपी बोले - डीसी साहब ...मैट खरीदने के लिए बीडीपीओ मांग रहा है 10 प्रतिशत कमीशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने दिशा कमेटी की बैठक में कहा, डीसी साहब! मैंने सांसद निधि से गांव धिकताना में 6.80 लाख रुपये के मैट खरीदने के लिए दिए थे। मैट खरीदने में देरी पर गांव वाले अधिकारी से मिलने गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि मैट खरीदने के लिए बीडीपीओ 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। सांसद ने इसकी जांच करने के निर्देश उपायुक्त को दिए।
डीसी अशोक कुमार मीणा ने इस मामले में डीडीपीओ अशवीर नैन से रिपोर्ट मांगी। डीडीपीओ ने कहा कि हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं। सांसद ने कहा कि मैं आपको शिकायत दे रहा हूं। सांसद ने कहा कि इस मामले में ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत आपको भेज देंगे। डीसी ने इस मामले में जांच के लिए फैसला लिया।
विज्ञापन

बीडीपीओ बोले, मैं जांच को तैयार
अमर उजाला ने इस बारे में बीडीपीओ संजय टांक से पूछा तो उनका कहना है कि सरपंच ने जेई से मिलकर गलत तरीके से मैट खरीदा। मुझसे साइन कराने आए थे। मैंने बताया कि नियम के अनुसार जिला खेल अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से ही खेल का सामान कोटेशन लेकर खरीदना होता है। साथ ही एसडीओ के हस्ताक्षर जरूरी हैं। मैंने नियम बताकर साइन करने से मना किया तो मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं जांच के लिए तैयार हूं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के डेढ़ लाख किसानों से 90 करोड़ का प्रीमियम वसूला, मुआवजे का भुगतान नहीं
सांसद ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत बजाज एलायंस ने जिले के डेढ़ लाख किसानों से करीब 90 करोड़ रुपये का प्रीमियम तो सरकार के निर्देश पर जबरन वसूल लिया, लेकिन उनके मुआवजे का भुगतान किए बिना ही कंपनी ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया। बीमा कंपनी ने किसानों को न तो रबी की फसल के मुआवजे का भुगतान किया और न ही खरीफ की फसल का। सांसद ने जिला उपायुक्त को एक माह में बीमा कंपनी और किसानों के बीच सेटलमेंट कर किसानों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए। एक माह के भीतर बीमा कंपनी द्वारा मुआवजे का भुगतान न करने पर दुष्यंत चौटाला ने कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा फसल बीमा योजना के लिए नई अधिकृत कंपनी का कार्यालय लघु सचिवालय खोलें। किसानों के लिए एक लैंडलाइन नंबर जारी कराएं।
साउथ बाईपास को बस अड्डे से जोड़ने के लिए होने वाला है टेंडर
सांसद ने साउथ बाईपास से बस अड्डे को जोड़ने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी अमल करने में क्यों देरी हो रही है, जबकि सीएम स्वयं दो बार और परिवहन मंत्री स्वयं आ चुके हैं। रोडवेज अधिकारी ने कहा सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसका टेंडर निकालकर काम शुरू करा देंगे।
नया काम करूं तो हर बार आदेश लाता रहूंगा क्या
सांसद निधि कोष से खरीदी जाने वाली स्पीड गन बारे अधिकारियों से पूछा तो कहा कि इस बारे में केंद्र से निर्देश मांगे हैं। सांसद ने कहा कि यह तो किसी व्यक्ति विशेष के काम नहीं आनी और न ही सिपाही या अधिकारी अपने घर लेकर जाएगा। इसे खरीदने में क्या दिक्कत है। यह तो पुलिस महकमे के पास रहेगी। उन्होंने कहा कि जब भी मैं कोई नया काम करता हूं तो हर बार केंद्र से अनुमति ही लाता रहूंगा क्या।
15 दिनों में रेल अधिकारियों की बुलवाओ बैठक
सांसद ने रेलवे के अधिकारियों के मीटिंग में आने पर नाराजगी व्यक्त की। सांसद ने कहा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र लिखूंगा। जिला उपायुक्त को तीनों डीआरएम के साथ अगले 15 दिनों में बैठक बैठक फिक्स करवाने के आदेश दिए।
अपनी टोपी दूसरे के सिर पर पहनाने की आदत से बाज आओ
लघु सचिवालय में बने टॉयलेट में गंदगी के सवाल पर उपायुक्त ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि 15 दिन में शौचालयों का काम पूरा करवाओ और पैसे मेरे से ले लो। लघु सचिवालयों के शौचालय ठीक नहीं होंगे तो पूरे जिले का क्या हाल होगा। सांसद ने कहा कि अधिकारी अपनी बात दूसरे पर टालने की कोशिश न करें।
हर ढाणी को रोशन करेंगे
सांसद ने ढाणियों के लिए बिजली कनेक्शन में देरी पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की बजाय लोगों की भलाई के काम करने रुचि दिखाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कालीरावण, चूली और दड़ौली गांवों की ढाणियों और कम वोल्टेज की समस्या के एसडीई 10 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए।

ठेकेदार से तीन लाख लेने की होगी जांच
इनेलो के जिला प्रधान राजेंद्र लितानी ने कुतुबपुर की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक उपभोक्ता से ठेकेदार ने मिलीभगत करके तीन लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद वहां खंबे भी लग गए। कुछ जगह तार भी लगा दिए, लेकिन आज तक उसे बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। डीसी ने जांच के आदेश दिए।
अमित ग्रोवर ने उठाई लावारिस पशुओं की समस्या
दिशा कमेटी के सदस्य अमित ग्रोवर ने सेक्टरों में रोड़े डालने के बाद भी सड़कें न बनने, पानी की समस्या उठाई। उन्होंने सेक्टरों में लावारिस पशुओं की रोकने की बात रखी। अमित ने सेक्टरों की एंटरी पर कैटल कैचर लगाने का सुझाव दिया।

सुल्तानपुर-उमरा रोड पर छात्राओं के लिए विशेष बस चलाने के निर्देश
सुल्तान-उमरा रोड पर हांसी में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए विशेष बस चलाने के निर्देश सांसद ने रोडवेज को दिए। उन्होंने कहा विशेष बस चलाकर समस्या दूर की जाए।
मनरेगा में हिसार प्रदेश में नंबर वन...
बैठक में डीआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि जिले में मनरेगा कार्डधारकों की संख्या 88197 हैं और वर्ष 2017-18 के दौरान जिले में 51 करोड़ 7 लाख 39 हजार रुपये से 935 कार्य करवाए गए। मनरेगा के काम करवाने में हिसार प्रदेश के सभी जिलों में अव्वल है। सांसद ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से जिले के सभी जलघरों की सफाई और गाद निकलवाने का कार्य करवाएं।

स्वरोजगार में भी जिला अव्वल
जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक गुरप्रताप सिंह ने बताया कि स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता में सहयोग के मामले में हिसार जिला टॉप पर है। जिले को दिए गए लक्ष्य से 328.36 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल की गई है। 31 मार्च 2018 तक 155 प्रोजेक्ट्स के लिए 352 उद्यमियों को 5 करोड़ 71 लाख 35 हजार की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed