फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मांगों को पूरा कराने कच्चे कर्मचारी उतरे सड़कों पर

मांगों को पूरा कराने कच्चे कर्मचारी उतरे सड़कों पर

Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मांगों को पूरा कराने कच्चे कर्मचारी उतरे सड़कों पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश के कच्चे कर्मचारी सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के लिए लामबंद हो गए हैं। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सभी विभागों के कच्चे कर्मचारी सोमवार को सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों को नहीं माना तो वो आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। प्रदेश के ढाई लाख कच्चे कर्मचारियों द्वारा कच्चे कर्मचारी संघ हरियाणा का गठन करना आने वाले समय में सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

हिसार में भी 10-12 विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिसार संगठन का नेतृत्व कर रहे गुरप्रीत बराड़ और गेस्ट टीचरों के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने कर्मचारियों को संबोधित किया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण करना बंद करे। कच्चे कर्मचारियों की बैठक में जिला स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसका प्रधान विद्युत विभाग के विक्रम श्योराण को चुना गया। वहीं कच्चा कर्मचारी संघ हिसार का जिला सचिव शिक्षा विभाग के दया किशन और सह सचिव कंप्यूटर शिक्षक संघ पवन जांगड़ा को बनाया गया है। संघ का कोषाध्यक्ष सुधीर बड़ाला और प्रवक्ता आईटीआई के मोहन सुथार को बनाया गया है। संघ के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. अजय लोहान को सौंपी गई है। कर्मचारी संघ ने हिसार के कोर्ट रोड पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक शर्मा, हर्षवर्धन जोशी ,विनोद सहारण, सुखदेव, नरेश धूपिया, अनूप सिंह, सत्यवान, नरेंद्र लोहान, रमेश, सुदेश ढांडा, ऊषा, धर्मेंद्र और श्रीनिवास आदि मौजूद थे।


खट्टर नहीं खटारा है झूठ का पिटारा है...
इस दौरान सभी कच्चे कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा व एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की शपथ भी दिलाई। कच्चे कर्मचारियों ने नारे लगाए गए खट्टर नहीं खटारा है, झूठ का पिटारा है। प्रदर्शन के बाद कच्चे कर्मचारी संघ ने बीडीपीओ जयपाल तंवर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed