फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सोमवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन बना

सोमवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन बना

Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सोमवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन बना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद हिसार में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड गिरावट पर पहुंच गया है। न्यूनतम पारा पिछले तीन साल के सबसे निचले स्तर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार के दिन का यह तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2015 व 2016 के मुकाबले नवंबर माह में पारा इस वर्ष काफी नीचे है। वर्ष 2015 में न्यूनतम पारा 29 नवंबर को सबसे कम 8.4 तथा 2016 में 30 नवंबर को सबसे कम 7.9 दर्ज किया गया था। देश के पर्वतीय इलाकों में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिला है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से भी मौसम में ठंडक घुली है। इस समय पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में चल रही है। जिसके कारण सोमवार को लोगों ने सुबह के समय ठिठुरन महसूस की। बाद में धूप खुली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ी में अभी से हो रही अच्छी बर्फबारी के कारण न्यूनतम पारे में गिरावट आई है। न्यूनतम पारा नवंबर माह में नया रिकॉर्ड तोड़ सकता है। अगले दो दिन मौसम खुश्क रहने के साथ-साथ तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
विज्ञापन

--------------
तीन दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान
इससे पहले 2014 में 25 नवंबर को 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिनों में रात्रि के पारा में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अब कोहरा करेगा परेशान......
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की और कहीं गहरी धुंध के छाने की संभावना है। 23 नवंबर को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, तीन साल का रिकार्ड टूटा
सोमवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन बना, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed