फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विकास के इंतजार में गोद लिए गांव

विकास के इंतजार में गोद लिए गांव

Mon, 23 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विकास के इंतजार में गोद लिए गांव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आदर्श विधायक ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांवों के लिए अभी तक ग्रांट का एक पैसा नहीं आया है। दो साल पहले सीएम मनोहर लाल ने विधिवत रूप से घोषणा शुरू की थी। आदर्श विधायक ग्राम योजना अभी तक केवल कागजों में ही है। फंड के इंतजार में धरातल पर नहीं आ सकी है। हालांकि जिला मुख्यालयों पर पंचायत विकास अधिकारियों ने इस योजना के तहत गोद लिए गांवों के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर सरकार के पास भेजे हैं, लेकिन आगे की प्रोसेस ठप पड़ी है। कांग्रेसी विधायक अब इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। इनेलो केेे विधायकों ने तो इस योजना के तहत गांव गोद ही नहीं लिए थे।
इन विधायकों ने ये लिए थे गांव गोद
डॉ. कमल गुप्ता- कैमरी (हिसार)
कैप्टन अभिमन्यु- मसूदपुर (हांसी)
रेणुका बिश्नोई- पुट्ठी मंगलखां (हांसी)
कुलदीप बिश्नोई- जवाहर नगर (आदमपुर)
गांवों में चल रहा है विकास का काम : गुप्ता
हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि गांवों का विकास हो रहा है। गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक ग्राम योजना के संबंध में भी प्रोसेस चल रही है।
विज्ञापन

विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे कुलदीप बिश्नोई
आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हम दो साल से ग्रांट का इंतजार कर रहे हैं। सीएम की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लिए सभी गांव बराबर : गंगवा
नलवा हलके के इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि मेरे लिए सभी गांव बराबर हैं। हलके से एक गांव पिक एंड चूज करना ठीक नहीं। सीएम साहब को इस योजना के तहत जो ग्रांट देनी है, वो जारी करें। मेरी इच्छा है इससे सभी गांवों में विकास कार्य करवाऊं।
प्रोजेक्ट बनाकर भेजा, नहीं आई ग्रांट : डीडीपीओ
डीडीपीओ अशवीर नैन ने कहा कि सभी गोद लिए गांवों के प्रोजेक्ट बनाकर भेजे हुए हैं। अभी तक फंड नहीं आया है। जैसे ही फंड आएगा, सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार काम शुरू करवा दिया जाएगा।
गोद लिए गांवों के लिए आने थे एक-एक करोड़
सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर हरियाणा की मनोहर सरकार ने 6 जुलाई 2015 को ‘विधायक आदर्श ग्राम योजना’ शुरू की थी। हालांकि इसकी विधिवत घोषणा 16 नवंबर 2015 को हुई थी। इस योजना के तहत जिन गांवों को विधायक गोद लेंगे, उनके विकास के लिए सरकार द्वारा एक-एक करोड़ रुपये का फंड देनेे का एलान हुआ था। इनेलो के तीनों विधायकों ने इस योजना के तहत उकलाना, बरवाला, नलवा हलके में कोई भी गांव गोद नहीं लिया था।

ये बताए थे योजना के उद्देश्य
सरकार ने इस योजना को शुरू करने के पीछे चयनित ग्राम पंचायतों को विकसित करने का उद्देश्य बताया था। इसके अलावा जनता को आधारभूत सुविधाएं जीवन के अच्छे अवसर देना था। असमानताओं को कम करना और हकों को प्रदान करके समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर की गुणवत्ता और मापदंड को विकसित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed