फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस व खुफिया तंत्र बना रहा है संदिग्धों की लिस्ट

पुलिस व खुफिया तंत्र बना रहा है संदिग्धों की लिस्ट

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस व खुफिया तंत्र बना रहा है संदिग्धों की लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस और खुफिया तंत्र ने पंचकूला पहुंचने वाले और पंचकूला के लिए कॉल करने वालों की तलाशने में जुट गई है। पंचकूला के बाद अब जिला वाइज स्थानीय स्तर पर डेरा प्रबंधन से सीधे जुड़ी कमेटी सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इन कमेटियों की कॉल पर ही पंचकूला में लाखों की भीड़ जुटी। खुफिया तंत्र ने पंचकूला जाने वाले लोगों की जो लिस्ट प्रशासन को थमाई थी, उन्हीं के आधार पर अब पुलिस उनके घरों तक पहुंच रही है। परिवार के लोगों ने उनके बारे में पूछताछ की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति अभी तक आया है या नहीं। इस मामले की सूचना पर अधिकतर कमेटी सदस्य, ब्लॉक भंगीदास भूमिगत हो गए हैं।
45 सदस्यीय कमेटी के तीन सदस्य हिसार में
पुलिस के खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के अनुसार हिसार जिले में 45 सदस्यीय कमेटी के जिले में तीन सदस्य हैं। इनमें एक शहर में संत नगर एरिया का निवासी, दूसरा गांव दौलतपुर, तीसरा सदस्य उकलाना का है। खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के अनुसार ये वे सदस्य हैं, जो सीधे डेरा प्रमुख प्रबंधन से जुड़े होते हैं। गुरमीत राम रहीम से सलाह मशविरा और संदेश सीधे इनके पास आते हैं। ये इन्हें आगे 25 सदस्यीय कमेटी, फिर ये आगे 15 सदस्यीय कमेटी और फिर सात सदस्यीय कमेटी, ब्लॉक भंगीदास के पास जाते हैं।
विज्ञापन

इनकी कॉल पर हुई भीड़ एकत्रित
पुलिस और खुफिया तंत्र के पास इनपुट है कि इसी चैनल से डेरा प्रेमियों को पंचकूला के लिए कॉल की गई थी। यानी सीधे तौर पर कहीं ना कहीं हिंसा करवाने में इनका किसी न किसी रूप में जरूर हाथ है। पुलिस इन्हीं को रडार पर लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएलए और संत नगर के सदस्यों की तलाश
पुलिस पीएलए के 15 सदस्यीय कमेटी सदस्य, संत नगर के 45 सदस्यीय कमेटी की तलाश में है। दोनों कमेटियों के लोग भूमिगत हो गए हैं। परिवार के लोगों से इनको लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके घरों के आसपास पूरी निगरानी की जा रही है।

45 सदस्यीय कमेटी की कॉल पर पंचकूला में जुटी लाखों की भीड़
कमेटी सदस्य पुलिस की रडार पर, ब्लॉक भंगीदास पर भी निगरानी
- पुलिस डेरा प्रमुखों के घर दे रही दबिश, बनाई जा रही जाने वालों की सूची
- 45 सदस्यीय कमेटी जुड़ी थी राम रहीम से, डेरा प्रेमियों तक पहुंचाती संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed